Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Salim Khan की बिगड़ी तबीयत, ICU में हुए भर्ती, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं Salman Khan के पिता
Salim Khan Net Worth: बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली खानदान के मुखिया और 'शोले' जैसी कालजयी फिल्में लिखने वाले सलीम खान को लेकर आज एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। उम्र के 90वें पड़ाव पर खड़े सलीम साहब की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल के Intensive Care Unit (ICU) में शिफ्ट किया गया है। जैसे ही यह खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया।
अस्पताल के बाहर सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान समेत पूरा परिवार नजर आया, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सलीम खान न केवल एक महान लेखक हैं, बल्कि वे उस 'खान साम्राज्य' की नींव भी हैं, जिसकी कुल संपत्ति आज हजारों करोड़ों में है। आइए जानते हैं सलीम खान की सेहत का ताजा अपडेट और उनके पास मौजूद संपत्ति का पूरा ब्यौरा...

सलीम खान हेल्थ अपडेट
आज सुबह जब सलीम खान को अस्पताल ले जाया गया, तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें उम्र संबंधी जटिलताओं और सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल की ओर से और परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सलमान खान का चिंतित चेहरा और अस्पताल में बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा रही है।
सलीम खान का करियर
सलीम खान हिन्दी फिल्मों के मशहूर लेखक हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि सलीम खान का जन्म ब्रिटिश भारत में एक रियासत इंदौर राज्य के बालाघाट शहर में जो अब मध्य प्रदेश है में एक संपन्न परिवार में हुआ था। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें पटकथा लेखन से मिली। सलीम खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक स्क्रिप्ट लिखी है आप शोले का ही उदाहरण ले लीजिए जो आज भी लोगों की फेवरेट की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने डॉन, आ गले लग जा, पत्थर के फूल, मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है।
सलीम खान की कुल संपत्ति (Net Worth 2026)
हालांकि सलीम खान अपनी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, यही वजह है कि उनकी नेटवर्थ के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सलीम खान की नेटवर्थ लगभग ₹1000 करोड़ के आसपास आंकी जाती है। वे खान परिवार की उस कुल संपत्ति के संरक्षक हैं। इसमें उनके बेटों सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान की मेहनत और उनकी अपनी बरसों की रॉयल्टी शामिल है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट, बांद्रा: मुंबई का यह ऐतिहासिक घर, जिसकी कीमत अब करोड़ों में है, सलीम खान की ही देखरेख में है।
अर्पिता फार्म्स, पनवेल: 150 एकड़ में फैला यह लग्जरी फार्महाउस खान परिवार की सबसे बड़ी एसेट्स में से एक है, जिसकी कीमत लगभग ₹80-100 करोड़ है।
दुबई और अन्य निवेश: सलीम खान ने रियल एस्टेट में काफी स्मार्ट निवेश किया है, जिसमें दुबई के लग्जरी अपार्टमेंट्स भी शामिल हैं।
'एंग्री यंग मैन' से करोड़ों के साम्राज्य तक का सफर
सलीम-जावेद की जोड़ी ने 70 के दशक में बॉलीवुड की दिशा बदल दी थी। आज भी उन फिल्मों की रॉयल्टी और परिवार के प्रोडक्शन हाउस (SKF) से होने वाली कमाई में सलीम खान की बड़ी हिस्सेदारी है।



Click it and Unblock the Notifications