Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सामंथा प्रभु के पति राज निदिमोरु और एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य में कौन ज्यादा अमीर? जानिए नेट वर्थ
Raj Nidimoru Vs Naga Chaitanya Net Worth: नागा चैतन्य और शोभिता की शादी के बाद से ही फैंस को सामंथा रुथ प्रभु की शादी का इंतजार था, जिसे एक्ट्रेस ने खत्म कर दिया। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी रचा ली है। दोनों ने 1 दिसंबर, सोमवार को सुबह कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में इंटिमेट वेडिंग की। सामंथा ने साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से पहली शादी की थी, जो कि साल 2021 में तलाक के साथ खत्म हो गई। इसके बाद नागा चैतन्य ने शोभिता से शादी कर ली। वहीं, 2024 की शुरुआत से ही राज निदिमोरु और सामंथा के अफेयर की खबरें सामने आती रहीं, जिसपर दोनों में से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 2025 के दिसंबर महीने की पहली तारीख को दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। आपको बता दें कि सामंथा की तरह ही राज की भी ये दूसरी शादी है। जहां राज निदिमोरु करोड़ों के मालिक हैं, वहीं सामंथा भी कम नहीं हैं। लेकिन लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि सामंथा के एक्स-हस्बैंड नागा चैतन्य ज्यादा अमीर हैं या राज निदिमोरू? तो आइए जानते हैं -

राज निदिमोरु की नेटवर्थ
राज निदिमोरु एक फिल्म मेकर और डायरेक्टर हैं। राज ने कई बड़ी फिल्में की हैं, जैसे कि 'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'सिटाडेल : हनी बनी'। आपको बता दें कि राज ने अपने करिअर की शुरूआत अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की। फिर धीरे-धीरे उन्होंने अपने पैशन यानी फिल्म मेकिंग को समय दिया और करियर के रूप में चुन लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में राज निदिमोरु की कुल नेटवर्थ 83-85 करोड़ रूपए है। राज मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके पास महंगी गाड़ियां है। निर्देशक की कमाई का ज्यादातर हिस्सा फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आता है।
नागा चैतन्य की नेटवर्थ
सामंथा प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य भी कम रईसी नहीं है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह अपनी अमीरी में कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ते हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। बता दें कि उनका हैदराबाद में एक आलीशान बंगला भी है, जो कि 15 करोड़ रुपए का है। नागा चैतन्य की नेटवर्थ की बात करें तो वह 154 करोड़ रुपए बताई जाती है।
कौन है आगे?
स्पष्ट है कि नागा चैतन्य आर्थिक रूप से राज निदिमोरू से आगे हैं। दोनों की नेटवर्थ में 70 से 72 करोड़ का अंतर है। नागा चैतन्य की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट व निवेश से आती है। इसके अलावा उनकी लग्जरी कार, बंगले जैसी संपत्तियां हैं। वहीं, राज निदिमोरु की कमाई मुख्यतः फिल्मों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है।



Click it and Unblock the Notifications
