Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
Samantha Ruth Prabhu Baby Shower: सामंथा और राज अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी। शादी के करीब छह महीने बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं। अब एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की हैं। पीले आउटफिट में सामंथा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है। गोद भराई के दौरान दोनों ने साथ में कई रस्में निभाईं। तस्वीरों में कपल इस खास मौके को साथ में सेलिब्रेट करता दिखा।

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी गोद भराई की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से रस्में निभाईं। कार्यक्रम में 'कला आवरण (श्री कल्पम)' और 'अभिषेक' समेत कई धार्मिक रस्में की गईं। सामंथा इस दौरान पहले पीले रंग के अनारकली सूट और बाद में पीली सिल्क साड़ी में नजर आईं। एक वीडियो में सामंथा के ऊपर पवित्र जल डाला जा रहा है, जबकि मंत्रों का जाप किया जा रहा है। यह रस्म मां और बच्चे के सुख, स्वास्थ्य और मंगल की कामना के लिए की गई।
सामंथा ने क्यों चुना पारंपरिक तरीका?
सामंथा ने बताया कि वह भारतीय परंपराओं का सम्मान करती हैं। भले ही उन्हें हर रस्म का पूरा अर्थ पता न हो, लेकिन वह मानती हैं कि इन पुराने संस्कारों और मंत्रों का अपना आध्यात्मिक महत्व है। इसी वजह से उन्होंने अपनी गोद भराई के लिए इस पारंपरिक तरीके को चुना। इस दौरान श्री विद्या परंपरा से जुड़े एक पुजारी ने उन्हें अलग-अलग रस्मों का अर्थ भी समझाया। सामंथा ने कहा कि इस रस्म में उन्हें सबसे ज्यादा यह बात प्रभावित करती है कि इसमें मां को किस नजरिए से देखा जाता है। उनके मुताबिक, गर्भवती महिला को साक्षात देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है और उस पवित्र रचनाकार के तौर पर देखा जाता है, जिसके जरिए एक नई जिंदगी आकार ले रही है। उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद सिर्फ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नहीं, बल्कि उस महिला के लिए भी है, जो मां बनने के साथ खुद के एक नए रूप में जन्म ले रही है।
'कला आवरण' रस्म में क्या होता है?
सामंथा के मुताबिक, 'कला आवरण' या 'श्री कल्पम' में 94 दिव्य कलाओं और गुणों का सम्मान किया जाता है, जिन्हें सात चक्रों से जोड़ा जाता है। इस रस्म में पवित्र जल और मंत्रों के जरिए शुद्धिकरण, ऊर्जा और आशीर्वाद की कामना की जाती है। इस रस्म की खास बात यह मानी जाती है कि होने वाली मां को देवी के रूप में देखा जाता है। उन्हें नई जिंदगी को जन्म देने वाली पवित्र रचनाकार माना जाता है और मां के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी मंगलकामना की जाती है।
देवी खड्गमाला से मां और बच्चे के लिए सुरक्षा की कामना
गोद भराई की रस्म में 'देवी खड्गमाला' का पाठ भी किया गया। इसमें देवी के अलग-अलग रूपों और शक्तियों के नामों का जाप किया जाता है। मान्यता है कि इसके जरिए मां और बच्चे के चारों ओर एक तरह का आध्यात्मिक सुरक्षा घेरा बनाया जाता है। साथ ही, गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए शुभ संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की जाती है।
राज निदिमोरु ने सामंथा की उतारी नजर
गोद भराई की तस्वीरों में सामंथा के साथ उनके पति राज निदिमोरु भी नजर आए। एक तस्वीर में राज सामंथा की ठोड़ी को छूते हुए दिखाई दिए। इसे दक्षिण भारतीय परंपरा में प्यार, आशीर्वाद और नजर से बचाने के भाव से जोड़ा जाता है। दोनों इस खास मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आए।



Click it and Unblock the Notifications
