Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्ट्रेस की निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर कई यूजर्स प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। तस्वीरों में बेबी बंप होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रेग्नेंट हैं सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा और राज से जुड़े एक शख्स ने HT सिटी को बताया कि सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर सच है। शख्स ने कहा, 'हां, यह सच है। यह कपल इस नई शुरुआत को लेकर बहुत खुश है और वे कुछ समय में इसकी घोषणा करेंगे।' वहीं, पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सामंथा अभी अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में हैं और डिलीवरी का समय दिसंबर 2026 बताया जा रहा है।
सामंथा की वायरल हो रही वीडियो
दरअसल, फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता के बाद एक सक्सेस सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हुईं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सामंथा स्काई ब्लू टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि तस्वीरों में उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक न तो सामंथा ने और न ही राज निदिमोरु ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।
सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
सामंथा की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग तस्वीरों की सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं सामंथा के लिए बहुत खुश हूं।" वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह केवल वेट गेन भी हो सकता है। फिलहाल सामंथा या उनके पति राज निदिमोरू की ओर से प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सामंथा ने पिछले साल की थी दूसरी शादी
गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों ने एक निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर कपल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। राज और सामंथा दोनों की यह दूसरी शादी है।
नागा चैतन्य से टूट चुका है रिश्ता
राज से शादी से पहले सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से हुई थी। दोनों ने साल 2017 में गोवा में भव्य समारोह के बीच विवाह किया था। हालांकि, शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने 2 अक्टूबर 2021 को सोशल मीडिया के जरिए अलग होने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
