Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
8 बार फेल IVF और मिसकैरिज का दर्द झेलने के बाद, 45 की उम्र में जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ
Sambhavna Seth Twins: टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के 10 साल बाद संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी माता-पिता बने हैं। 45 साल की उम्र में संभावना ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे कपल के लिए यह खबर किसी बड़े सपने के सच होने से कम नहीं है। उन्होंने यह गुड न्यूज फैंस संग एक सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर की। फैंस और फ्रेंड्स लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

45 साल की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इस खास मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमें भगवान ने एक बेटा और एक बेटी दी है। हम जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हमारा दिल कृतज्ञता से भरा है। हर हर महादेव।'
अस्पताल से सामने आईं भावुक तस्वीरें
बच्चों के जन्म के बाद संभावना सेठ ने अस्पताल की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में वह अपने जुड़वा बच्चों को देखकर भावुक होती नजर आईं, जबकि उनके पति अविनाश द्विवेदी इस खास पल में उनका साथ देते दिखाई दिए। इन तस्वीरों को फैंस और कई सेलिब्रिटीज का खूब प्यार मिल रहा है।
8 बार फेल एआईवीएफ और मिसकैरिज के बाद मिली खुशी
मां बनने की राह संभावना के लिए काफी मुश्किल रही। उन्होंने कई वर्षों तक इस खुशी को पाने के लिए लगातार प्रयास किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आठ बार आईवीएफ प्रक्रिया अपनाई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान उन्हें मिसकैरिज का दर्द भी झेलना पड़ा। लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया और अब उनके घर दो नन्हे मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल है।
अप्रैल में किया था सरोगेसी प्रेग्नेंसी का खुलासा
संभावना सेठ ने 30 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी। उन्होंने पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि सरोगेसी के माध्यम से उनका परिवार बढ़ने वाला है। पोस्ट में उन्होंने इस नए सफर को प्रेम, उम्मीद और खुशियों से भरा बताया था। अब उसी खुशखबरी ने हकीकत का रूप ले लिया है और उनके घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंज उठी है।



Click it and Unblock the Notifications
