Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Satish Shah Family Tree: बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, जानें अभिनेता के परिवार में कौन-कौन
Satish Shah Family Tree: बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री को आज एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता ने 25 अक्टूबर यानी छठ पूजा के पर्व के पहले दिन ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय का जादू दिखाया और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई।
उनकी मौत से ना केवल इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस और करीबी भी गम में हैं। इसी बीच उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि सतीश शाह के परिवार में कौन-कौन है?

कैसे हुआ सतीश शाह का निधन
मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है कि मशहूर अभिनेता सतीश शाह की 74 साल की उम्र में मौत हो गई है। सतीश के मैनेजर ने उनकी मौत की पुष्टि की है। सतीश की मौत की वजह भी सामने आ गई है दरअसल, उनकी मौत किडनी फेलियर की वजह से हुई है। अभिनेता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और आज जिंदगी के आगे हार गए।
सतीश शाह के परिवार में कौन-कौन
सतीश शाह के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम मधु शाह है। रिपोर्ट के अनुसार, सतीश और मधु एक-दूसरे से प्यार करते थे और साल 1972 में उन्होंने शादी की थी। सतीश शाह के बच्चों के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं है। सतीश के भाई नटवारी शाह और बहन माधुरी शाह है जिनके पेशे के बारे में जानकारी उपल्ब्ध नहीं है।
सतीश शाह की पर्सनल लाइफ
अभिनेता सतीश शाह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनका जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में हुआ था। उनकी फैमिली गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। एक्टर ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली थी। सतीश का परिवार गुजराती के मांडवी से ताल्लुक रखता है। सतीश ने अपने दम पर एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया जबकि उनके पूरे परिवार में कोई भी इस क्षेत्र में नहीं था।
इस नाटक से मिली पहचान
सतीश शाह ने अपने दम पर एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया है और कई सारे टीवी सीरियल में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। सतीश को टेलीविजन सीरीज साराभाई Vs में इंद्रवदन साराभाई का किरदार निभा खास पहचान मिली। इसके बाद वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। सतीश शाह बॉलीवुड के अलावा मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
