Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सीमा हैदर पर बन रही फिल्म Karachi To Noida विरोध के बाद भी इस दिन होगी रिलीज, पोस्टर भी होगा जल्द जारी
Karachi To Noida Movie Release Date : अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की कहानी से हर कोई वाकिफ है। जब से ये बात सामने आई है, तभी से सीमा हैदर सुर्खियों में छाई हुई है।
यही वजह है कि फिल्म निर्माता अमित जानी को ये कहानी दिलचस्प लगी और उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का इरादा। जिसके बाद फिल्म के लिए स्टार कास्ट भी फाइनल करने के बाद इसका एक सॉन्ग भी रिलीज किया है। जिसमें पाकिस्तान से भारत आने के सफर को बताया है।

सोमवार को जारी किए जाने वाले इस पोस्टर के लिए फिल्म के मेकर अमित जानी मुंबई पहुंच गए हैं। इस फिल्म का राज ठाकरे की पार्टी MNS (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) द्वारा लगातार विरोध भी किया जा रहा है। अमित को पाकिस्तानी व्यक्ति को फिल्म में लेने और उसपर फिल्म बनाने को लेकर लगातार धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से मदद मांगी है। इन्हीं सभी विवादों के बीच अब अमित जानी ने इस फिल्म की रिलीज की तारीख भी बता दी है।
इस दिन रिलीज होगी Karachi To Noida
पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा अपने पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ अपने प्यार सचिन के लिए भारत आ गईं। इसके बाद सीमा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गईं। इसके बाद अमित जानी ने इस लव स्टोरी पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया। फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' रखा गया है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अमिता जानी ने इस फिल्म को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं फिल्म का पोस्टर सोमवार यानी 28 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा।

MNS ने किया रिलीज
MNS का कहना है कि वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। राज ठाकरे की पार्टी MNS फिल्म में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार या पाकिस्तानी नागरिक को रोल दिए जाने का विरोध कर रहे है। राज ठाकरे की पार्टी से लगातार मिल रही धमकियों के बाद अमित जानी के बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है और MNS के खिलाफ क्रिमिनल रिट पिटीशन दायर की है। अमित जानी ने कहा है की राज ठाकरे उनकी पार्टी के नेताओं को फिल्म के बारे में गलत जानकारी दी गई है। अमित जानी कह रहे हैं कि MNS से गुजारिश है कि आकर हमसे बात करें।अगर वो नहीं आ सकते हैं तो हमें बात करने के लिए बुलाएं। मुझे पूरा यकीन है कि हमारी बात सुनने के बाद एमएनएस की सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी। राज ठाकरे खुद इस फिल्म की प्रशंसा करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
