Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Seema Haider Duplicate : सीमा की हैदर की मिली कार्बन कॉपी, असली और नकली के बीच आप भी हो जाओगे कंफ्यूज!
Seema Haider Duplicate : सीमा हैदर इन दिनों हर जगह सुर्खियां में छाई हुई हैं। ऐसे में अब खबर आई है कि नोएडा में उनकी हमशक्ल देखी गई है। हूबहू सीमा जैसी शक्ल, तेवर और अदाओं वाली इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर यह महिला कौन है जो सीमा हैदर जैसी दिखती है और अचानक यह कहां से सामने आ गई। आइये हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं।
कुछ दिनों पहले सीमा हैदर को प्रोड्यूसर अमित जानी ने दो फिल्में ऑफर की थी। जिसमें से सीमा हैदर और सचिन की ऊपर बनाई जा रही है लव स्टोरी "कराची टू नोएडा" फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर अमित जानी ने काम शुरू कर दिया है। दरअसल अब इस फिल्म को लेकर कास्टिंग का काम चल रहा है। जिसमें ऑडिशन देने आई एक महिला बिल्कुल सीमा हैदर की तरह नजर आई।

बिल्कुल सीमा हैदर दिखी एक्ट्रेस
वायरल ऑडिशन क्लिप में एक एक्ट्रेस पूरी तरह सीमा हैदर के लुक में दिखाई दी। कराची के कपड़ों में सीमा जैसी कद काठी में एक्ट्रेस ऑडिशन देते समय सचिन से बात कर रही थी। इसमें एक्ट्रेस ने डायलॉग भी बोले हैं। बताया जा रहा है कि यह ऑडिशन नोएडा फिल्म सिटी सेक्टर-16 स्थित एक स्टूडियो में बुधवार को शूट किया गया।
वायरल वीडियो में दिख रही महिला सीमा हैदर के किरदार को निभाने के लिए ऑडिशन देने आई है। इस महिला का क्या नाम है, यह पता नहीं चल सका है। उन्हें इस रोल केलिए फाइनल कर लिया गया है या नहीं, अभी यह भी स्पष्ट नहीं है।
नवंबर में रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन की तरफ से बनाई जा रही है. प्रोड्यूसर अमित जानी इस फिल्म को बना रहे हैं। आठ अगस्त को ही उन्होंने सीमा-सचिन पर फिल्म बनाने की बात बताई थी। अगले ही दिन उन्होंने देश भर से एक्ट्रेस और मॉडल के इंटरव्यू लेने शुरू कर दिए। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। फिलहाल कलाकारों को फाइनल करने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि नवंबर में फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
