Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सीमा हैदर पर हुई बंपर ऑफर की बारिश, बॉलीवुड के बाद अब इस पार्टी ने दिया चुनाव लड़ने का मौका
Seema Haider Offered To Contest Elections : पाकिस्तान से 4 बच्चों के साथ भारत पहुंची सीमा हैदर को एक के बाद एक लुभावने ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में एक फिल्म निर्माता ने उन्हें फिल्म में हीरोइन बनने का ऑफर दिया था। अब सीमा को अब राजनीति में आने का निमंत्रण मिला है।
सीमा ने इसके लिए हामी भर दी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बयान जारी कर सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है। बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा सीमा सचिन व उसके पिता नेत्रपाल को घर में नजरबंद किए जाने के बाद परिवार पाई-पाई को मोहताज है।
एक महीने से ज्यादा हो गए हैं, सचिन का परिवार काम पर नहीं जा पा रहा है। जिसकी वजह परिवार के दर्जनों सदस्यों का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। मीडिया के सामने जब ये बात सामने आई तो लोगों ने सीमा और सचिन को काम को लेकर कई ऑफर मिलने लगे।

मिला पॉलिटिक्स में आने का न्यौता
आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने बताया कि जैसे सीमा को जांच एजेंसी ने क्लीन चिट दे दी है। सी तरह यदि उसे भारतीय नागरिकता मिल जाती है। तो वह उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश महिला विंग के अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने सीमा हैदर को ऑफर भीं दे दिया है। गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले हैं जो दूसरी बार केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
फिल्म का मिला ऑफर
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा और सचिन को अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस 'जानी फायर फॉक्स' (JANI FIREFOX) तले बनने वाली मूवी में अभिनय का ऑफर भी दिया है। उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या पर अमित फिल्म बनाने जा रहे हैं।इस फिल्म का नाम 'अ टेलर मर्डर स्टोरी' (A Tailor Murder Story) रखा गया है और ये नवंबर में रिलीज होनी है।
गुजराती कारोबारी ने दिया नौकरी का ऑफर
इसके अलावा सोमवार देर रात को सीमा और सचिन के घर पर एक पत्र आया था, जिसमें गुजरात के एक उद्योगपति ने सीमा हैदर और सचिन को 50-50 हजार रुपये महीने की सैलरी पर नौकरी का ऑफर दिया था।



Click it and Unblock the Notifications
