Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Seema Haider पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सॉन्ग रिलीज, जल्द देखने को मिलेगा टीजर
Karachi to Noida Theme Song Out now : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और पति सचिन पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सॉन्ग रविवार को रिलीज कर दिया गया है। जानी फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ गया है। फिल्म का पहला गीत 'चल पड़े हैं हम' है। 27 अगस्त को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। अब तक लाखों लोगों ने इस गानें को देख और सुन चुके हैं।
दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम में सॉन्ग लॉन्च किया गया। विंक, एप्पल म्यूजिक, गाना डॉट कॉम, सावन, स्पोटिफाई समेत कई म्यूजिक प्लेटफार्म पर सॉन्ग रिलीज किया गया है। लॉन्च होते ही अभी तक इस सॉन्ग को लाखों लोगों ने देखा और सुना है।

पहला गाना हुआ लॉन्च
फिल्म के जरिए सीमा-सचिन की लव स्टोरी देश-विदेश में बताई जाएगी। सीमा और सचिन पर फिल्म बना रहे अमित जानी की कंपनी जॉनी फायर फॉक्स फिल्मस ने फिल्म का पहला गाना भी बनाकर लॉन्च कर दिया है। दिल्ली में गाने के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज और भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्जवलित हुआ। अमित जानी ने मराठी में शिवाजी महाराज का जयकारा भी लगाया।
फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने कही ये बात
फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया, ''सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर पर बनने वाली फिल्म 'कराची टू नोएडा' का ऑडिशन हुआ। इसमें 50-60 अभिनेत्रियां- अभिनेता और मॉडल आए हुए थे। इस फिल्म को लेकर देश ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह है।
ये है अब तक की काहानी
बीते 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई थी।



Click it and Unblock the Notifications
