Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Seema Haider: सीमा हैदर का पति क्या पाकिस्तान से आएगा भारत? फिल्म प्रोड्यूसर ने कॉल करके बुलाया
Seema Haider Ex Husband : पाकिस्तान से पबजी प्यार के लिए नोएडा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों 2 फिल्म मिलने की वजह से चर्चाओं में छाई हुई हैं। फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन की लवस्टोरी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है।
फिल्म 'कराची टू नोएडा' के गाने की रिकॉर्डिंग की शुरुआत हो गई है। रिकॉर्डिंग स्टूडियो का एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें फिमेल सिंगर गाने को रिकॉर्ड कर रही है। गाने के बोल हैं 'चल पड़े हैं हम'।

इसके साथ ही एक खबर सामने आई हैं कि फिल्म के डायरेक्टर अमित जानी (Amit Jani) ने सीमा के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने और स्क्रिप्ट में और गहराई लाने के लिए सीमा के पति गुलाम हैदर को दिल्ली या मुंबई आने का निमंत्रण भेजा है।
निर्माता निर्देशक अमित जानी ने एक वीडियो बनाकर सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को निमंत्रण भेजा है। उन्होंने कहा, "अगर वह दिल्ली या मुंबई आते हैं तो इस फिल्म को बनाने में उनसे मिली जानकारी को अच्छी तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।"
निर्माता निर्देशक अमित जानी ने कहा, "सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी पर 'कराची टू नोएडा' फ़िल्म बनाई जानी है। ऐसे में फ़िल्म को बेहतर ढंग से बनाने के लिए अब सीमा हैदर और उसके पति गुलाम हैदर के जीवन के बारे में वह जानना चाहते हैं। इसीलिए वह अब सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को दिल्ली आने का न्योता देना चाहते हैं। नोएडा में सचिन और सीमा पर बनने वाली फिल्म 'कराची टू नोएडा' के ऑडिशन के लिए 50 से 60 मॉडल का ऑडिशन लिया गया है। इस मूवी में काम करने को लेकर यंग एक्ट्रेस में काफी उत्साह भी दिखा रहा है। देश और दुनिया के लोग सचिन और सीमा की लव स्टोरी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।"
चल रही है फिल्म की कास्टिंग
नोएडा में फिल्म 'कराची टू नोएडा' की कास्टिंग को लेकर ऑडिशन चल रहा है। ऑडिशन के दौरान बिल्कुल सीमा हैदर जैसी दिखने वाली एक एक्ट्रेस का ऑडिशन क्लिप वायरल हो रहा है। सीमा जैसी कद काठी में एक्ट्रेस ऑडिशन देते समय बिल्कुल उसी के एक्सप्रेशन और रंग रुप में नजर आई।
ये है सीमा-सचिन की लवस्टोरी
रबूपुरा कस्बे के मीणा ठाकुरान मोहल्ले का रहने वाला सचिन मीणा सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है। कोविड से पहले वह कस्बे में ही परचून की एक दुकान पर काम करता था। कोविड काल में दुकानें बंद हो गईं, तो उसका काम भी चला गया। खाली बैठा सचिन मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था। सितंबर 2020 में गेम खेलने के दौरान वह कराची की रहने वाली सीमा हैदर के संपर्क में आया। गेम खेलने के दौरान दोनों अपना माइक्रोफोन ऑन करके रखते थे। इस दौरान वे एक-दूसरे से बात करते थे। गेम चैट पर भी बातें किया करते थे। रोजाना तीन-चार घंटे वे गेम खेलते और एक-दूसरे से बात करते।
दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां, पति 2019 में गुलाम हैदर काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया और वह घर पर अकेले रह गई। लॉकडाउन के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने शादी का प्लान बनाया। दोनों नेपाल पहुंचे, जहां दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद दोनों अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर गए। सीमा और सचिन अब नोएडा में एकसाथ रह रहे हैं। सीमा को जासूस होने के शक में खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया था, लेकिन फिर रिहा कर दिया था। अब फिल्म निर्माता सीमा-सचिन पर लवस्टोरी बनाने जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
