Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
शिखर धवन ने सोफी शाइन संग कर ली सगाई, जानें कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?
Who is Sophie Shine Shikhar Dhawan Fiance: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर धवन अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है और इस खुशखबरी को खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अब हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला कर लिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट की।
अपने फेवरेट क्रिकेटर की जिंदगी में फिर से आई बहार के बाद उनके फैंस बहुत खुश हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सोफी शाइन के बारे में भी जानने वालों की होड़ लग गई है। हर कोई दोनों की लव स्टोरी के बारे में भी जानना चाहता है। आइए जानते हैं कि कौन है सोफी शाइन और कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी...

इंस्टाग्राम पर शेयर की सगाई की झलक
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और सोफी अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धवन ने लिखा, "मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक, हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हमने हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला किया है।" इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। फिलहाल वह अबू धाबी की एक कंपनी में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। 1990 में जन्मीं सोफी की उम्र 36 साल है और उन्होंने मार्केटिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से की है। प्रोफेशनल दुनिया में मजबूत पहचान रखने वाली सोफी अब शिखर धवन की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।
कैसे शुरू हुई धवन-सोफी की लव स्टोरी
शिखर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2023 शिखर के लिए काफी मुश्किल भरा रहा, उनका आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया और बेटे से दूरी के बाद वो अकेले पड़ गए।ऐसे वक्त में सोफी शाइन उनकी जिंदगी में एक नई उम्मीद बनकर आईं। धवन और सोफी को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान साथ देखा गया था। टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा था, लेकिन भारत अपने मुकाबले दुबई में खेल रहा था, जहां दोनों की नजदीकियां चर्चा में आ गई थीं।
दुबई के रेस्टोरेंट में हुई थी पहली मुलाकात
शिखर धवन ने खुद बताया था कि उनकी और सोफी की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। धवन के मुताबिक, "कैमोफ्लाज ट्राउजर और जैकेट में सोफी मुझे बहुत खूबसूरत लग रही थी।" वहीं सोफी ने कहा था कि उन्हें धवन का खूबसूरत चेहरा और शरारती आंखें पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं। यहीं से दोनों की कहानी की शुरुआत हुई।
सोशल मीडिया पर दिखता है कपल गोल्स
अब शिखर और सोफी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों साथ में मजेदार रील्स और वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी केमिस्ट्री साफ दिखती है और दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।
कब होगी शिखर धवन की शादी?
सगाई के बाद अब फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सभी को इंतजार है कि उनके चहेते शिखर की शादी जल्द से जल्द हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications