Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है सिंगर की दुल्हन
Jubin Nautiyal Marriage: अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी रचा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी रखा गया और इसकी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आने दी गई। खबरों के अनुसार, जुबिन ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लिए। देहरादून से ताल्लुक रखने वाले जुबिन ने अपने इस खास मौके के लिए अपने ही राज्य को चुना, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया। जैसे ही जुबिन की शादी की खबर सामने आई, उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करना चाहते थे जुबिन
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, जुबिन नौटियाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से ही लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी शादी को किसी बड़े पब्लिक इवेंट की जगह सिर्फ परिवार और करीबी लोगों के बीच ही रखना बेहतर समझा। बताया जा रहा है कि इस खास मौके को अपने अपनों के साथ सादगी से मनाकर वे काफी खुश नजर आए।
कौन हैं जुबिन नौटियाल की पत्नी?
हालांकि, जुबिन ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर शेयर नहीं की है, लेकिन अब फैंस बस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि सिंगर की पत्नी कौन है? सिंगर की शादी से जुड़ी डिटेल्स और तस्वीरें अभी भी सामने नहीं आई हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम, बैकग्राउंड या उसकी पहचान कभी ज़ाहिर नहीं की। इस खबर के सामने आने के बाद से ही जुबिन के फैंस सोशल मीडिया पर सिंगर को बधाई दे रहे हैं।
वैलेंटाइन डे पर दिखी थी पार्टनर की झलक
'माणिके', 'रातां लाम्बियां', 'अख लड़ जावे' और 'काबिल हूं' जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाले जुबिन नौटियाल ने इससे पहले वैलेंटाइन डे पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने पार्टनर की एक झलक शेयर की थी। हालांकि, जब इस बारे में उनसे बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया था।
'X फैक्टर' से शुरू हुआ था सिंगिंग का सफर
जुबिन नौटियाल ने साल 2011 में रियलिटी शो 'X फैक्टर' में हिस्सा लिया था। भले ही वे इस शो के विजेता नहीं बन पाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी आवाज के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली। आज उनका नाम बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर्स में लिया जाता है। जुबिन का जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। वे एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता राम शरण नौटियाल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ राजनीति से भी जुड़े रहे हैं, जबकि उनकी मां नीना नौटियाल भी बिजनेस से जुड़ी हैं।
बचपन से ही संगीत से जुड़ाव
जुबिन नौटियाल को बहुत छोटी उम्र से ही संगीत का शौक हो गया था। कहा जाता है कि महज चार साल की उम्र में ही उन्होंने अपने पिता को देखकर सिंगिंग में रुचि लेनी शुरू कर दी थी। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ अकैडमी, देहरादून से की और बाद में वेल्हम बॉयज स्कूल में दाखिला लेकर संगीत की ओर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने गिटार, पियानो, हारमोनियम और ड्रम जैसे कई वाद्य यंत्र बजाना भी सीख लिया। 18 साल की उम्र तक आते-आते वह देहरादून में एक उभरते हुए सिंगर के रूप में पहचाने जाने लगे थे।



Click it and Unblock the Notifications
