Latest Updates
-
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह
सिंगर पलक मुच्छल ने बनाया रिकॉर्ड, 3800 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाने के लिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
Palak Muchhal Name In Guinness Book Of World Record: सिंगर पलक मुच्छल अपनी मधुर आवाज और दिलकश गायकी के लिए तो जानी जाती हैं, लेकिन अब वह अपनी समाज सेवा के लिए भी काफी चर्चा हैं। इंदौर में जन्मीं पलक ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई, बल्कि अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जी हां, पलक ने हजारों बच्चों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाकर मानवता की मिसाल कायम की है। पलक ने 'पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन' के जरिए करीब 3800 बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए पैसे जुटाए हैं।

बचपन में खुद से किया वादा
पलक बहुत कम उम्र से ही समाज सेवा में सक्रिय रही हैं। बचपन में ट्रेन से सफर के दौरान उनकी मुलाकात वंचित बच्चों से हुई। ये वो पल था, जब उनकी जिंदगी बदल गई। उसी दिन उन्होंने खुद से वादा किया कि वो एक दिन उनकी मदद जरूर करेंगी। सालों बाद यही वादा उनकी संस्था के पीछे की प्रेरणा बन गया। अब वो अपनी कमाई का काफी हिस्सा जीवन रक्षक चिकित्सा कार्यों में लगाती हैं।
कारगिल शहीदों और गुजराज भूकंप पीड़ितों के परिवारों की भी मदद
बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे कि पलक कई सालों से कारगिल शहीदों के परिवारों की मदद का रही हैं। उन्होंने गुजरात भूकंप पीड़ितों की राहत के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। उनका यह समर्पण दिखाता है कि उनके समाज सेवा के काम केवल अवसर नहीं बल्कि उनकी सहानुभूति और जिम्मेदारी का हिस्सा हैं।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम शामिल
बॉलीवुड में पलक ने 'मेरी आशिकी', 'कौन तुझे' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके पति मिथुन शर्मा भी म्यूजिक कंपोजर हैं। इतनी बुलंदियों को छूने के बावजूद पलक ने अपनी कमाई और एनर्जी अपने फाउंडेशन को समर्पित करना जारी रखा। यही वजह है कि उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
सलमान खान ने की मदद
पलक मुच्छल को सलमान खान ने करियर में काफी सपोर्ट किया है। पलक का कहना था कि उन्हें सलमान खान की वजह से करियर में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। इसके अलावा, पलक ने बताया था कि सलमान खान ने उनकी लिस्ट के 100 बच्चों की सर्जरी का खर्च भी उठाया था।



Click it and Unblock the Notifications