Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
बेटे के जन्म के 15 दिन बाद हो गई थी स्मिता पाटिल की मौत, दुल्हन बनाकर दी गई थी अंतिम विदाई
Smita Patil Death Anniversary: बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान बनाई। 70 और 80 के दशक में भी ऐसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने अपनी मेहनत और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया। ऐसे ही 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड की अभिनेत्री स्मिता पाटिल का करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन 31 साल की बेहद ही उम्र में उन्होंने दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया था। जी हां, आज हम उनके बारे में इसलिए बात कर रहे हैं, क्योंकि 13 दिसंबर को उनकी डेथ एनिवर्सरी मनाई जाती है। ऐसे में आपको स्मिता पाटिल की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताएंगे।

पत्रकार बनना चाहती थीं स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल का जन्म मुंबई में 17 अक्टूबर 1955 को हुआ था। आपको बताते दें कि स्मिता पाटिल ने कभी भी एक्ट्रेस बनने का नहीं सोचा था। वह जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रही थी और एक सक्सेसफुल पत्रकार बनना चाहती थी। हालांकि, उन्होंने ऐसा ही किया और कुछ समय दूरदर्शन में बतौर एंकर के रूप में भी काम किया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह इत्तेफाक से बॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री बन गईं।
नेशनल अवार्ड भी मिला
स्मिता पाटिल ने बॉलीवुड को 70 से 80 के दशक में गई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। उनकी अदाकारी के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड और 1985 में पद्म श्री से भी नवाजा गया है।
स्मिता और राज बब्बर की लव स्टोरी
बहुत कम लोग जानते हैं कि स्मिता पाटिल और राज बब्बर की मुलाकात फिल्म 'आज की आवाज' के सेट पर हुई थी और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। उस समय राज बब्बर न केवल शादीशुदा थे, बल्कि दो बच्चों के पिता भी थे। हालांकि, स्मिता पाटिल ने दुनिया की परवाह न करते हुए राज बब्बर के साथ लिवइन में रहने का फैसला किया और दोनों ने गोपनीय तरीके से शादी भी कर ली। राज ने स्मिता के लिए पहली पत्नी नादिरा को छोड़ दिया था। हालांकि, उनका तलाक नहीं हुआ था। जब स्मिता का निधन हुआ तो राज बब्बर वापस पत्नी नादिरा के पास लौट गए।
बेटे के जन्म के 15 दिन बाद हुआ निधन
स्मिता की 13 दिसंबर 1986 को महज 31 साल की उम्र में मौत हो गई थी। वे अपने बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के 15 दिन बाद ही बीमार हो गई थीं और कभी ठीक नहीं हो पाईं। कहा जाता है कि बेटे के जन्म के दौरान बहुत कॉम्प्लिकेशन आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो कि 12 दिसंबर को स्मिता की हालत बहुत खराब हो गई थी। उनका चेहरा पीला पड़ गया था और उन्हें खून की उल्टियां हो रही थीं। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और वो कोमा में चली गई थीं। 13 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी।
दुल्हन की तरह दी गई थी अंतिम विदाई
स्मिता की आखिरी इच्छा थी कि उन्हें मौत के बाद दुल्हन की तरह किया जाए। उनके निधन के बाद उनकी ये इच्छा पूरी की गई। स्मिता के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सांवत ने उनके शव को दुल्हन की तरह सजाया था। इस बारे में बात करते हुए दीपक ने कहा था कि स्मिता की मां ने उनसे कहा था कि वह एक्ट्रेस के शव का मेकअप करें। ये शब्द सुनकर ही वो वहीं रो पड़े थे।



Click it and Unblock the Notifications