Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी हुई कैंसिल, क्रिकेटर ने इंस्टा पोस्ट में खुद किया कंफर्म
Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Called Off: भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग अपनी शादी को लेकर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। मंधाना ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कंफर्म कर दिया कि उनकी शादी टूट चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों परिवारों ने शादी कैंसिल करने का फैसला किया है। स्मृति मंधाना ने प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वह इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं । आपको बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन शादी से कुछ घंटों पहले ही इसे टाल दिया गया था। शादी रद्द होने के 15 दिन के बाद यानी 7 दिसंबर को आज इस बड़े खुलासे के साथ मंधाना ने शादी रद्द होने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि कर दी है।

स्मृति मंधाना ने पोस्ट में कही ये बात
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है और लिखा है कि "पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए इस बारे में बात करना जरूरी है। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और मैं इसे वैसा ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहूंगी और आप सभी से भी यही करने की गुज़ारिश करूंगी, मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी रफ़्तार से आगे बढ़ने का मौका दें।"
'अब आगे बढ़ने का समय है' - स्मृति मंधाना
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा मकसद है और मेरे लिए वह हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे लेवल पर रिप्रेजेंट करना रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं जब तक हो सके भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफी जीतती रहूंगी और मेरा फोकस हमेशा वहीं रहेगा।आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद, अब आगे बढ़ने का समय है।"

पलाश मुच्छल ने भी लिखा नोट
स्मृति के पोस्ट के कुछ देर बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने भी सोशल मीडिया पर एक नोट जारी करते हुए लिखा कि, "मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला लिया है। मेरे लिए यह देखना काफी मुश्किल है कि जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र रूप से मायने रखती है। उसके बारे में लोग बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह पल मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर अडिग रहकर इससे निपटूंगा। मैं सचमुच में उम्मीद करता हूं कि हम, एक समाज के रूप में, किसी के बारे में बिना पुष्टि के कि गई अफवाहों के आधार पर राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिनके स्रोत की पहचान नहीं होती है।'
उन्होंने पोस्ट में आगे दिखा, 'मेरी टीम झूठी और अपमानजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।'



Click it and Unblock the Notifications
