Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Smriti Mandhana Wedding Postponed: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की अचानक टली शादी, मैनेजर ने बताई असली वजह
Smriti Mandhana Wedding Postponed: भारतीय क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी आज यानी 23 नवंबर को होने वाली थी। लेकिन फिलहाल यह शादी टल गई है। रविवार को सुबह स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे के चलते शादी पोस्टपोन हो गई है।
आपको बता दें कि स्मृति और पलाश की शादी सांगली में मंधाना फार्म हाउस के हो रही है। मेंहदी और हल्दी की रस्में पहले ही हो चुकी थीं और खुशी का माहौल था। लेकिन जैसे ही हार्ट अटैक की खबर सामने आई, तो सभी लोग चिंता में आ गए। इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने जानकारी दी है। उन्होंने कंफर्म किया है कि स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं है और शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।

रविवार सुबह स्मृति के पिता को आया हार्ट अटैक
रविवार को स्मृति मंधाना के मैनेजर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्हें नाश्ते के दौरान स्वास्थ्य समस्या महसूस हुई और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मैनेजर ने कहा, "आज सुबह जब मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तब उनकी तबीयत खराब होने लग गई थी। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद, जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें फटाफट एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वो अभी निगरानी में है।" उन्होंने आगे कहा,"स्मृति मंधाना, जो अपने पिता के काफी करीब हैं, उन्होंने फैसला लिया है कि शादी, जो आज होने वाली थी, वो अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है।"
मैनेजर ने स्मृति के पिता की सेहत पर बातचीत करते हुए कहा, "अभी वो निगरानी में है। डॉक्टरों ने बोला है कि उन्हें अभी अस्पताल में ही रहना होगा। जब तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, सब हैरत में हैं, और हम सब चाहते हैं कि यह बड़ा मौका है, सब चाहते हैं कि वह जल्दी से रिकवर हो जाएं।"
आज शाम 4:30 बजे होनी थी शादी
स्मृति और पलाश की शादी आज शाम 4:30 बजे होनी थी। 21 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं। पहले हल्दी और मेहंदी और शनिवार को संगीत हुआ। इस दौरान के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
