Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी
Sonam Kapoor Welcome Second Baby Boy: सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर पैरेंट्स बन गए हैं। 29 मार्च को सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। अब हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है या बेटी का।

सोनम कपूर का पोस्ट
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक खास नोट शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। उन्होंने लिखा कि 29 मार्च 2026 को उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। पोस्ट में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि परिवार में नए सदस्य के आने से उनका घर और दिल दोनों प्यार से भर गए हैं।
बड़ा बेटा वायु भी है बेहद खुश
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने नोट में यह भी बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु अपने छोटे भाई के आने से बेहद उत्साहित है। उन्होंने लिखा कि पूरा परिवार इस नए सदस्य का स्वागत करते हुए खुशी और आभार से भरा हुआ है और घर का माहौल और भी खुशहाल हो गया है।
इन सेलेब्स ने दी बधाई
परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स ने कपल की इस खुशी में शामिल होते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार बधाई दे रहे हैं और नवजात बेबी बॉय के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।
सोनम कपूर की शादी और पहला बच्चा
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। दोनों की मुलाकात साल 2015 में फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोस्तों के जरिए जान-पहचान हुई, लेकिन बातचीत के दौरान सोनम और आनंद के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनने लगी। करीब दो हफ्तों तक लगातार बातचीत के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनका रिश्ता आगे बढ़ा। इसके बाद साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद उनके घर बेटे वायु का जन्म हुआ और अब आठ साल बाद वे दूसरी बार माता-पिता बने।



Click it and Unblock the Notifications