Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, जानिए सेकंड प्रेग्नेंसी की सही उम्र
Sonam Kapoor Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। उन्होंने बेहद स्टाइलिश अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के साथ जॉइंट पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही सोनम ने बताया है कि उनका बेबी 2026 में आएगा। उनका ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
सोनम कपूर ने अपने इंस्टा पोस्ट पर हॉट पिंक कलर के आउट फिट में फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'मां'। इसके साथ उन्होंने किस करने वाला इमोजी भी बनाया है। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स सोनम कपूर को बधाइयां देना शुरू कर दिया है।
साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से की थी शादी
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम वायु है। साल 2026 में सोनम दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
सेकंड प्रेग्नेंसी की सही उम्र
सोनम कपूर 40 साल की हैं और दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। कई महिलाएं 35 की उम्र के बाद अपना दूसरा बच्चा प्लान करती हैं। लेकिन क्या इस उम्र में प्रेग्नेंसी सेफ होती है? डॉक्टर्स की मानें तो 40 की उम्र में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का खतरा रहता है।
इस विषय पर नई दिल्ली स्थित पीएसआरआई हॉस्पिटल के गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ राहुल मनचंदा का कहना है कि 35 की उम्र के बाद कंसीव करने पर मिसकैरेज, जेस्टेशनल डायबिटीज, हाई बीपी और बच्चे में क्रोमोसोमल विकार का खतरा रहता है। लेकिन सही देखभाल और सावधानी के साथ आप खुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित रख सकती हैं। वहीं, अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो दूसरी प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। अगर डॉक्टर आपको शारीरिक रूप से फिट बताते हैं, तो आप मां बनने की प्लानिंग कर सकती हैं।
पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कितना गैप होना चाहिए?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कम से कम 24 महीने यानी 2 साल का अंतर होना चाहिए। हालांकि, महिला की मेडिकल कंडीशन और प्रेग्नेंसी पर भी यह निर्भर करता है कि दोनों के बीच कितना गैप होना होना चाहिए ताकि मां और बच्चे की सेहत को कोई नुकसान न हो।



Click it and Unblock the Notifications