Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
सोनू निगम की किस बीमारी के चलते हुई सर्जरी? ऑपरेशन थिएटर में गाया रफी साहब का गीत, वायरल हुआ वीडियो
Sonu Nigam Surgery: हाल ही में एक वायरल वीडियो में मशहूर सिंगर सोनू निगम दिग्गज गायक मोहम्मद रफी का मशहूर गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वह यह गाना किसी मंच या घर पर नहीं, बल्कि ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान गा रहे हैं। वीडियो में उनकी आवाज सुनकर फैंस ने उनकी गायकी की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यही सवाल चर्चा में है कि सोनू निगम को आखिर क्या हुआ था और उन्हें किस परेशानी के चलते सर्जरी करवानी पड़ी। आइए जानते हैं सोनू निगम की सर्जरी से जुड़ी पूरी जानकारी -

सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई?
सोनू निगम को पिछले कुछ समय से बाएं हाथ की रिंग फिंगर में एक ग्रोथ की समस्या हो रही थी। इसी परेशानी के कारण करीब चार महीने पहले भी उनकी सर्जरी की गई थी, जिसमें उस ग्रोथ को निकाल दिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद यह ग्रोथ दोबारा बढ़ने लगी, जिसके चलते सोनू को एक बार फिर ऑपरेशन करवाना पड़ा। सोनू निगम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह परेशानी उनकी आर्थराइटिस की स्थिति से भी जुड़ी हो सकती है।
ऑपरेशन के दौरान सोनू निगम ने क्यों गाया गाना?
सर्जरी के दौरान गाना गाते हुए सोनू निगम का वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। कैप्शन में उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने डॉ। निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए गाया था। सोनू ने कहा कि दर्द के बीच भी संगीत उन्हें खुशी दे रहा था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में उस समय कुछ गाने चल रहे थे। इनमें कुछ गानों में सिर्फ संगीत था, जबकि कुछ में गायक की आवाज भी थी। जब कोई गाना केवल संगीत के साथ बज रहा था, तो सोनू खुद ही उसके साथ गाने लगे।
नर्व डैमेज के दर्द से परेशान थे सोनू
सोनू निगम इससे पहले नर्व डैमेज की समस्या का सामना कर चुके हैं। उस दौरान वह करीब 20 दिनों तक लगातार दर्द में रहे थे। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद गलत तरीके से सोने या गलत वर्कआउट करने की वजह से यह परेशानी हुई है। लेकिन दर्द धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि उनके लिए सिर हिलाना तक मुश्किल हो गया था। इस वजह से उस दौर में सोनू को काफी परेशानी और तकलीफ का सामना करना पड़ा।



Click it and Unblock the Notifications
