Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन अगले महीने शादी करने जा रही हैं। वह मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ सात फेरे लेंगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन की खबर सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई में 21 नवंबर को वेडिंग रिसेप्शन होगा. हालांकि, कपल की ओर से शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी बाकी जानकारी की अलग से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ग्रीस में हो सकती है शादी
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी कहां होगी, इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। दोनों ने खुद इस बारे में कुछ नहीं बताया है और न ही उनके परिवारों की ओर से शादी की जगह की पुष्टि की गई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ग्रीस में शादी कर सकते हैं।
वहीं, सीएम रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट से यह भी साफ हुआ कि शादी के कार्ड खास मेहमानों को भेजे जा रहे हैं। हालांकि, ग्रीस में शादी होने की खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने संगीतकार और गायक हैं। वह म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करते हैं। साल 2012 में आई फिल्म '3' के गाने 'Why This Kolaveri Di' से उन्हें बड़ी पहचान मिली। यह गाना इंटरनेट पर खूब लोकप्रिय हुआ और देश के साथ विदेशों में भी सुना गया। इसके बाद अनिरुद्ध ने कई बड़ी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। इनमें 'कथ्थी', 'मास्टर', 'विक्रम', 'जेलर', 'लियो' और शाहरुख खान की 'जवान' शामिल हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों के अलावा तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
रजनीकांत से क्या है अनिरुद्ध का रिश्ता?
अनिरुद्ध रविचंदर का रिश्ता सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रवि राघवेंद्र अभिनेता हैं और मां का नाम लक्ष्मी रविचंदर है। अनिरुद्ध के पिता की बहन लता रजनीकांत हैं, जो रजनीकांत की पत्नी हैं। इस तरह लता, अनिरुद्ध की बुआ और रजनीकांत उनके फूफा लगते हैं।
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। मैचों के दौरान उन्हें अक्सर स्टेडियम में अपनी टीम का समर्थन करते देखा जाता है। इसी वजह से क्रिकेट के प्रशंसक भी उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। काव्या के पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के चेयरमैन हैं और उनकी मां कावेरी मारन हैं। काव्या क्रिकेट टीम के कामकाज से जुड़ी हैं। इसके अलावा, अपने परिवार और निजी जिंदगी को लेकर भी वह कई बार चर्चा में रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
