Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
पवित्र रिश्ता नहीं, इस सीरियल में पहली बार नजर आए थे सुशांत सिंह राजपूत, जानें उनसे जुड़े 5 अनसुने किस्से
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों और सीरियल के जरिए हमेशा फैंस को याद रहेंगे। आज सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार में हुआ था। सुशांत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वह फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने अपनी अदाकारी हर दिलों में जगह बनाई है। हालांकि, साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। वो एक मिडिल क्लास परिवार से थे, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आज सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्सों के बारे में।

किस देश में है मेरा दिल से की शुरुआत
अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से की थी। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल से की थी, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। पवित्र रिश्ता के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और कई दमदार फिल्में भी की। उन्होंने बॉलीवुड को कई लोकप्रिय फिल्में दी हैं, जिसमें छिछोरे, काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस और पीके जैसी फिल्म शामिल हैं।
नेशनल ओलंपियाड के विनर
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में बहुत ज्यादा होशियार थे। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और अदाकारी को अपना पेशा बना लिया। वह पढ़ाई में इतने इंटेलिजेंट है कि उन्होंने 11 से अधिक इंजीनियरिंग परीक्षा पास की थी और नेशनल ओलंपियाड के विनर भी रह चुके हैं।
सिनेमा घर में चेहरा छिपाकर बैठते थे
सुशांत सिंह राजपूत के बारे में यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जब भी बॉलीवुड में उनकी कोई फिल्म रिलीज होती थी, तो वह सिनेमा घर में अपना चेहरा छुपा कर जाते थे और जैसे ही शो खत्म हो जाता था, वह फैंस के बीच में आकर उन्हें सरप्राइज देते थे। उनका यह अंदाज उनके फैंस को बेहद ही भाता था।
चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर
सुशांत सिंह राजपूत को एस्ट्रोनॉमी में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने एडवांस लेवल के टेलीस्कोप खरीदे थे और वह इन टेलीस्कोप की मदद से आसमान में चांद वह सितारों को देखा करते थे। वे चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर थे।



Click it and Unblock the Notifications
