Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Sushmita Sen Birthday: आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Sushmita Sen Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। भारत की पहली मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुष्मिता ने अपने अभिनय से सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। सुष्मिता सेन न सिर्फ अपनी सुंदरता, बल्कि अपने कॉन्फिडेंस और खुले विचारों के लिए जानी जाती हैं। सुष्मिता सेन ने साल 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है और एक लग्जरी लाइफ स्टाइल जी रही हैं। अपने हुनर और मेहनत के दम पर उन्होंने काफी शोहरत और दौलत भी कमाई है। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्क के बारे में बता रहे हैं।

सुष्मिता सेन की कुल नेट वर्थ
सुष्मिता सेन एक आलीशान जिंदगी जीती हैं। GQ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्क तकरीबन 100 करोड़ रुपए है। वह मल्टी सोर्स से पैसा कमाती है। आपको बता दें, वह फिल्मों में काम के अलावा इवेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्मार्ट इंवेस्टमेंट्स से भी कमाई करती हैं। उनका मुंबई में एक आलीशान व लग्जरी घर है। इसके अलावा, मुंबई में उनकी एक और प्रॉपर्टी है। यही नहीं, विदेशों में भी उनकी प्रॉपर्टी है और वह कोलेब्रेशन के जरिए भी पैसा कमाती हैं।
बिजनेस वुमेन हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। वह कई मल्टी बिजनेस चलती हैं और करोड़ों रुपए की कंपनी की मालकिन भी हैं। वह दुबई में एक ज्वैलरी स्टोर चलाती हैं, जिसका नाम उन्होंने अपनी बेटी रेनी के नाम पर 'Renee Jwellery' रखा है। साथ ही, वह तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की भी मालकिन हैं। इसके अलावा, वह एक स्पा सेंटर भी चलती है। जिसका सेसाजियोनी है।
सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन
सुष्मिता सेन को गाड़ियों का भी बहुत ज्यादा शौक है। उनके पास कई तरह के नए मॉडल की कारें हैं, जो उनकी लग्जरी लाइफ को और ज्यादा बढ़ा देती है। आपको बता दें, उनके पास मर्सिडीज AMG GLE53 Coupe, BMW 7 सीरीज 730Ld, लेक्सस LX 470, BMWX6, ऑडी Q7 और Fiat Linea जैसी कारें हैं।



Click it and Unblock the Notifications
