Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के बयान ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने नाना के निधन को 'ईवल डेड' कहा, जिसके बाद उनके बयान की आलोचना होने लगी। अब तनुश्री ने इस कमेंट की वजह बताई है। उन्होंने अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में उन्होंने काफी कुछ झेला है।

Tanushree Dutta On Nana Patekar Death

नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता का रिएक्शन

तनुश्री दत्ता ने नाना की मौत की खबर सुनने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उन्हें नाना के निधन की जानकारी मिल गई है, लेकिन फिलहाल वह लखनऊ एक इवेंट में शामिल होने जा रही हैं। लेकिन अब उन्हें चिंता है कि पूरी मीडिया इस वक्त ईवल डेड को कवर करने में बिजी रहेगा। इवेंट खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत की और इस मुद्दे पर अपना नया रिएक्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरे लिए तो ईवल डेड ही है। मैं जिस चीज से गुजरी हूं पिछले 5 साल।।मीटू मूवमेंट के बाद, मैं इतना परेशान हुई हूं, आप मेरे नजरिए से देखें, जो विक्टिम रहा है, वो परेशान है। मुझ पर केस चल रहा है। सोचिए मुझे कितना परेशान किया गया होगा। मेरे केस को वापस लेने को कहा गया। लेकिन मैंने इसे वापस नहीं लिया। मुझे लालच दिया गया तब भी मैंने केस वापस नहीं लिया। ऐसी परेशानी मेरे साथ शुरू हुई जहां मेरी गाड़ी के ब्रेक्स काटे गए। एक्सीडेंट हुआ मेरा। मुझे फूड पॉइजनिंग हुई। मैं जिस चीज से गुजरी हूं मुझे पता है। मेरे लिए तो ये किसी शैतान के मरने जैसा है। मेरे पक्ष से कोई देखे। जो इन चीजों से नहीं गुजरा है, उसे लगेगा कि ये ऐसे क्यों बात कर रही है। हर इंसान की अलग परिस्थिति होती है। मैंने अपने नजरिए से चीजों को रखा। जिनका उनके साथ अनुभव अच्छा है वो नहीं समझेंगे।"

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

तनुश्री दत्ता के इस बयान को सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने लिखा, "ये सच में कितनी ज्यादा अमानवीय और बेशर्म महिला है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही बुरा तरीका है। तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से नाना पाटेकर के निधन पर कहा, गलत है। उनके जाने के बाद भी उनके बारे में ये जहर उगल रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम उम्मीद करते हैं कि नाना पाटेकर के रिश्तेदार इस महिला को इन खराब शब्दों के लिए जरूर कोर्ट में घसीटे। बहुत ही शर्मनाक।"

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद साल 2018 में उस समय सुर्खियों में आया, जब देश में #MeToo आंदोलन के तहत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मामले सामने आए। तनुश्री ने नाना पर फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि साल 2008 में फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान अभिनेता ने डांस स्टेप्स सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। तनुश्री ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की थी। हालांकि, जांच के दौरान पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने मामला बंद करने की रिपोर्ट पेश की थी। तनुश्री ने यह आरोप भी लगाया था कि नाना पाटेकर के कहने पर फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से हटा दिया था। नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था।

Story first published: Friday, October 9, 2026, 12:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion