Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay : टॉम क्रूज के बीच हाउस से इंस्पायर है थलापति विजय का बंगला, फीस लेने में रजनीकांत से भी आगे
Thalapathy Vijay Networth: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने शुक्रवार (2 फरवरी) को अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) रखा है।
उन्होंने कहा कि वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। थलपति विजय ने कहा कि राजनीति कोई पेशा नहीं है, बल्कि जनता की सेवा है। इस घोषणा के बाद उनके फैंस ने जश्न मना रहे हैं। वैसे थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं।

आज वह फीस लेने के मामले में कमल हासन और रजनीकांत जैसे महंगे सुपरस्टार्स की बराबरी करते हैं। आइए जानते हैं थलापति विजय की नेटवर्थ।
क्या है असली नाम?
जोसेफ विजय चंद्रशेखर को थलापति विजय के नाम से फैन्स बुलाते हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के यह इन्फ्लूएंशियल एक्टर्स में शुमार हैं। दो दशक का इनका फिल्मी दुनिया में करियर रहा है। अपने करियर में एक्टर ने करीब 65 फिल्में की हैं और हर फिल्म लगभग हिट हुई है। कुछ ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है। थलपति विजय केवल एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि डांसिंग में भी माहिर हैं।
साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से है एक
थलापति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट रिलीज मूवी लियो के लिए 120 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी। फीस लेने के मामले में उन्होंने रजनीकांत को भी पीछे छोड़ दिया है। इतनी ज्यादा फीस लेने वाले साउथ सिनेमा में सिर्फ चंद एक्टर्स हैं।
475 करोड़ रुपये के मालिक
2023 में थलापति विजय की कुल संपत्ति 57 मिलियन डॉलर यानी 475 करोड़ रुपये थी। कथित तौर पर अभिनेता की सालाना आय 120 से 150 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा थलापति तमिलनाडु में कई मैरिज हॉल्स और कंवेंशन सेंटर्स के मालिक हैं। इसके अलावा वो कोका कोला जैसे कई ब्रांड को एंडोर्स कर के करीब एडवरटाइजमेंट से 10 करोड़ रुपए कमाते हैं।

टॉम क्रूज के बीच हाउस से इंस्पायर है थलापति विजय का बंगला
एक्टर का चेन्नई के कैसुरिना ड्राइव स्ट्रीट पर लैविश बीच हाउस है, जिसमें वह पत्नी संगीता और अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। हाउसिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय का ये आशियाना हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के बीच हाउस से इंस्पायर है और इसे उन्होंने 70 करोड़ रुपए में खरीदा था।
करोड़ों की कारों के मालिक हैं थलापति विजय
थलापति विजय के कलेक्शन में एक से एक लग्जरी और महंगी कारें शामिल हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स 5 और एक्स6, ऑडी ए8 एल, लैंड रोवर रेंज रोवर इवॉक, फोर्ड मसटैंग, वॉल्वो एक्ससी90, मर्सिडीज़ बेंज़ जीएलएल है। इन कारों की कीमत करोड़ों रुपये में है।
इस समुदाय से रखते हैं ताल्लुक
थलापति विजय तमिलनाडु राज्य के ईसाई वेल्लालर जाति से हैं। बता दें कि तमिलनाडु भारत का सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिणी राज्य है। 2011 की जनगणना के मुताबिक तमिलनाडु में ईसाई आबादी 44 लाख (6.12 फीसदी) है। इसमें से 2.24 प्रतिशत वेल्लालर जाति के हैं।



Click it and Unblock the Notifications
