Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Animal से हुई Tripti Dimri की चांदी इंस्टाग्राम पर आई इतने मिलियन फॉलोअर्स की बाढ़
संदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। एक छोटे से रोल की वजह से नेशनल क्रश बनी इस एक्ट्रेस की सोशल मीडिया में चांदी -चांदी हो गई है। दरअसल एनिमल में इंटिमेट सीन्स देने के बाद चारों तरफ तृप्ति डिमरी के चर्चा हो रहे हैं। वो पहले से काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है।

इस बात का अंदाजा इससे भी लग सकते हैं कि तृप्ति के इंस्टा पर फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिलहाल उनके 2.3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। पिछले चार हफ्ते में तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 320 प्रतिशत बढ़ी है।
एक हफ्ते में दोगुना हुआ फॉलोअर्स
तृप्ति डिमरी के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके वर्तमान फॉलोअर्स की संख्या 2.7 मिलियन हो गई। एनिमल की रिलीज से पहले एक्ट्रेस के इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या करीब 711K थी।
इस वजह से हो रही चर्चा
जब से तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' में नजर आई हैं तब से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लोग फिल्म की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना को छोड़ मूवी में कैमियो रोल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की ही तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स फिल्माए गए हैं जिसे देखने के बाद से लोग तृप्ति के फैन हो गए हैं।
टॉक ऑफ द टाउन बनी
तृप्ति डिमरी ने कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज़ (2017) से अभिनय की शुरुआत की और रोमांटिक ड्रामा लैला मजनू (2018) में उनकी पहली मुख्य भूमिका में थी। हालांकि 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी का रोल छोटा सा है, लेकिन वो फिलहाल टॉक ऑफ द टाउन बन गई। फिलहाल अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में विक्की कौशल के साथ एक फिल्म आने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications