Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Birthday Special: बिना शादी के पापा बन गए थे तुषार कपूर, 49 की उम्र में भी सिंगल रहने की असली वजह क्या है?
Tusshar Kapoor Birthday: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो एक सिंगल लाइफ जी रहे हैं। लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी से कोई गिला शिकवा भी नहीं है। बॉलीवुड में सिंगल पेरेंट्स की बात की जाए तो उसमें सुष्मिता सेन, करण जौहर और तुषार कपूर का नाम सबसे पहले सामने आता है। आज तुषार कपूर अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। वह भी एक सिंगल पैरंट है, जो अपने बेटे की परवरिश बड़ी ही नाजों से कर रहे है। तुषार कपूर ने अपने बेटे का स्वागत 2016 में सेरोगेसी के जरिए किया था, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा। आज वह अपने बेटे को अकेले ही बड़े लाड़-प्यार से पाल रहे हैं। आइए, आज तुषार कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -

शुरुआती जीवन
तुषार कपूर एक बेहद ही खुशहाल व संपन्न परिवार से आते हैं। ऐसे में उनकी शुरुआती जीवन के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने मुंबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। आपको बता दें, अभिषेक बच्चन उनके क्लासमेट भी रहे हैं। इसके अलावा, स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बीबीए किया था। वह एक सेलिब्रिटी के अलावा अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं, जिसका नाम तुषार एंटरटेनमेंट है।
साल 2001 में रखा था बॉलीवुड में कदम
तुषार कपूर ने साल 2001 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्हें अपनी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है मैं एक हीरो का रोल मिला था। यह फिल्म इतनी सुपरहिट गई कि इसके बाद इन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के खिताब से भी नवाजा गया। तुषार कपूर यही नहीं रुके इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक कई फिल्में दी, जिसके बाद उनकी फिल्मों का काफिला चल पड़ा। लेकिन वह सफल एक्टर्स की सूची में अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रहे।
ओटीटी में भी किया काम
तुषार कपूर ने न केवल बॉलीवुड में अपनी कला का प्रदर्शन किया है, बल्कि उन्होंने ओटीटी में भी काम किया है। हाल ही में उनकी वेब सीरीज दस जून की रात रिलीज हुई थी, जिससे वह काफी ज्यादा चर्चा में भी रहे थे। तुषार कपूर की एक खास बात यह भी है कि बॉलीवुड में अच्छे व सफल एक्टर होने के बावजूद भी उन्होंने कभी छोटे रोल को करने से आनाकानी नहीं की। यही बात उन्हें दूसरे एक्टर से खास बनाती है।
तुषार कपूर ने क्यों नहीं की शादी?
तुषार कपूर एक सिंगल फादर हैं। उन्होंने 1 जून 2016 को सरोगेसी के जरिए अपने बेटे लक्ष्य का इस दुनिया में स्वागत किया। तुषार से कई बार उनकी शादी को लेकर भी सवाल किए जा चुके हैं। जिस पर उनका कहना था कि उनकी भविष्य में भी शादी करने की कोई प्लानिंग नहीं है, क्योंकि वह किसी के साथ खुद को शेयर नहीं करना चाहते। उन्होंने साथ ही ये भी कहा था कि अगर उनका शादी को लेकर कोई प्लान होता तो वह कभी भी सिंगल पेरेंट नहीं बनते। एक्टर ने कहा था, "मैं अभी या फ्यूचर में दुनिया में किसी के साथ खुद को शेयर नहीं करूंगा। तो बस अगर अंत सही है तो सब सही है।"



Click it and Unblock the Notifications