Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Udaipur Royal Wedding Video: जूनियर ट्रंप से माधुरी-रणवीर तक, स्टार्स ने शाही जश्न में लगाया ग्लैमर का तड़का
Udaipur Royal Wedding: उदयपुर में इन दिनों शाही रौनक अपने चरम पर है, जहां एक भव्य रॉयल वेडिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उदयपुर में अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा की शाही शादी हो रही है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ने शिरकत की है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस शाही जश्न में न सिर्फ विदेशी मेहमानों ने चार चांद लगाए, बल्कि बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्स तक अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आए।
जूनियर ट्रंप की मौजूदगी से लेकर माधुरी दीक्षित और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स की चमकदार एंट्री तक उदयपुर का ये वेडिंग सेलिब्रेशन किसी फिल्मी भव्यता से कम नहीं दिखा। सोशल मीडिया पर इस रॉयल इवेंट के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें सितारों का ग्लैमर और महफिल की शान साफ दिखाई दे रही है। आइए आप भी कुछ ऐसे ही वीडियो देखिए जो इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं।

जूनियर ट्रंप ने खींचा सभी का ध्यान
उदयपुर के एक शानदार हेरिटेज पैलेस में आयोजित इस रॉयल वेडिंग में दुनिया भर से खास मेहमान शामिल हुए। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने, जिन्होंने बेहद एलीगेंट लुक में एंट्री की। उनकी मौजूदगी ने शादी को ग्लोबल लेवल पर सुर्खियों में ला दिया। वो इस शादी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए हैं और दोनों का एलीगेंट लुक चर्चा का विषय बना हुआ है।
रणवीर सिंह की मस्ती ने जीता दिल
वहीं, बॉलीवुड के सितारों ने भी इस शाही कार्यक्रम में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। रणवीर सिंह हमेशा की तरह पूरे जोश और स्टाइल में नजर आए। रंग-बिरंगी लाइट्स, शाही सजावट और ढोल-नगाड़ों के बीच रणवीर की एंट्री सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
जाह्नवी कपूर की परफॉर्मेंस रही कमाल
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी अपने ठुमकों से उदयपुर की इस रॉयल शादी की शान बढ़ा दी। उन्होंने परदेसिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस की एनर्जी और उनके एलीगेंट लुक को देख हर किसी ने उनकी तारीफ की।
बद्री की दुल्हनिया पर थिरके वरुण धवन
वरुण धवन की एनर्जी का पावर हमेशा हाई ही रहता है फिर चाहे वो शूटिंग का सेट हो या फिर रियल लाइफ में। नेत्रा की शादी में वरुण धवन ने बद्री की दुल्हनिया पर जमकर डांस किया और शाही शादी की रौनक को चार गुना बढ़ा दिया।
माधुरी दीक्षित की धांसू रही एंट्री
जहां एक तरफ सेलेब्स ने अपने एलीगेंट और एथनिक लुक से इस रॉयल शादी की रात को और भी खास बना दिया। वहीं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने ऑल ब्लैक लुक में लेडी बॉस लुक कैरी कर एंट्री मारी जो काफी जबरदस्त रही।
कृति सेनन
अमेजिंग एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी अपने डांस मूव्स से रॉयल वेडिंग की रात को और भी रंगीन बना दिया। कृति ने एक कुड़ी गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया हुआ था।
इस शादी में देश-विदेश से मेहमानों ने शिरकत की और अपनी मौजूदगी से उदयपुर की इस शाही शादी की रौनक को और भी बढ़ा दिया।



Click it and Unblock the Notifications
