Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चूड़े की रस्म से लेकर गृहप्रवेश तक, यहां देखिएं Parineeti-Raghav की शादी की Unseen Photos
Parineeti and Raghav Wedding Unseen Photos : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के सांसद राघव चड्ढा ने बीते 24 सितम्बर 2023 को उदयपुर में परिवार और रिश्तेदारों के बीच शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर काफी तस्वीरें इस शादी की शेयर भी की हैं, लेकिन फैंस अभी भी दोनों की शादी से जुड़ी और फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसी ही कुछ अनेदखी तस्वीरें सामने आई हैं। इसी के साथ राघव और परिणीति की शादी से जुड़ी कुछ अनदेखी फोटोज सामने आई हैं। जिसमें चूड़ा सेरेमनी, शादी और परिणीति के घर प्रवेश की फोटोज अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
शादी की अनसीन फोटोज देखिएं यहां
कपल के आधिकारिक विवाह फोटोग्राफर, द हाउस ऑन द क्लाउड्स ने उनकी ड्रीमी वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
पहली तस्वीर में, उस समय दुल्हन बनने जा रही परिणीति को कैमरे के लिए एक शाही अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में परी की दुल्हन की एंट्री का एक मोनोक्रोमैटिक दृश्य दिखाया गया है। एक अन्य तस्वीर में परिणीति के भाई सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा को उनका इंतजार करते देखा जा सकता है।
एक तस्वीर में, डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा को सीढ़ियों से नीचे उतरते समय परी का घूंघट पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस को एक तस्वीर में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है एक तस्वीर परिणीति को गलियारे से नीचे चलते हुए शरमाते हुए देखा जा सकता है। अगली तस्वीर की जयमाला की है जिसमें कपल बेहद खुश दिख रहा है। आखिरी तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा तस्वीर में, राघव और परिणीति को हवा में हाथ उठाए खुशी से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि वे स्वर्ग में बनी जोड़ी की तरह दिखते थे।

घर प्रवेश का किया वीडियो शेयर
सोशल मीडिया में परिणीति ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो उनके घर प्रवेश का है। नई दुल्हन के लिए घर को दुल्हन की तरह फूलों और लाइट्स से सजाया गया था। इसके अलावा ढ़ोल नगाड़ों के साथ परिणीति का सुसराल में स्वागत किया गया था।
सामने आई परिणीति चोपड़ा के चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर
इससे पहले परिणीति चोपड़ा के चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई थी। जिसमें दुल्हन बनी तपरिणीति येलो कलर का सलवार-सूट पहने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा नजर आ रही हैं। इस दौरान खुले बाल और कम मेकअप के साथ परिणीति की स्माइल उन्हें बहुत ही खूबसूरत बना रही थी। उनकी स्माइल इस तस्वीर में चार- चांद लगा रही है। फोटो में खिलखिलाती दुल्हन अपना चूड़ा और कलीरें फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
