Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Usha Uthup Birthday: हरि ओम हरि से लेकर रम्भा हो…उषा उत्थुप के टॉप 5 गाने, जिनके बिना पार्टी लगती है अधूरी
Usha Uthup Top Songs: ऊषा उत्थुप, संगीत जगत का एक ऐसा नाम है, जो किसी पहचान का मोहताज नहीं। वह बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका हैं, जिन्होंने अपने गानों से न केवल लोगों के दिलों पर राज किया है, बल्कि विदेशों में भी उन्होंने अपनी पहचान बखूबी बरकरार रखी है। कांजीवरम साड़ी, बड़ी गोल बिंदी और बालों में फूलों का गजरा पहनने वालीं ऊषा उत्थुप ने अपनी दमदार आवाज से एक अलग पहचान बनाई। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने एक लंबा और कठिन सफर भी तय किया। उषा का जन्म मुंबई के एक तमिल अय्यर परिवार में हुआ था। एक साधारण लड़की से बॉलीवुड तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।
हम बात कर रहे हैं उस दौर की जब बॉलीवुड में आशा और लता का राज था। ऐसे में आशा और लता के बीच के बीच से उनके लिए उभर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो रहा था और उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा गाने भी नहीं मिलते थे। शुरुआत में वह नाइट क्लब में गाना गाती थीं, जिसके लिए उन्हें मात्र 750 रुपए मिलते थे। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बहुत सारे स्ट्रगल किए हैं। शुरू में उनकी काबिलियत को तो कोई पहचान तो नहीं पाया। लेकिन जब वह अमीन सयानी और देव आनंद से मिली तो उन्होंने न केवल उनकी काबिलियत व हुनर को पहचाना, बल्कि उन्हें बॉलीवुड में गाने गाने का मौका भी दिया। उन्होंने अपनी मेहनत और अनोखी शैली के दम पर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाई और खूब नाम कमाया। उनके गाने आज भी लोगों के जुबान पर हैं और कई बार रेडियो और पार्टियों में सुनाई देते हैं। आज उषा उत्थुप ह अपना 78वां बर्थडे मना रही हैं। तो चलिए, इस खास मौके पर सुनते हैं ऊषा उत्थुप के टॉप 5 सॉन्ग्स, जो देश-विदेश में पॉपुलर हैं -

हरि ओम हरि
आज भी इन गाने पर लोग झूम उठते हैं। इस गाने ने वेस्टर्न पॉप कल्चर में धूम मचा दी थी। यह गाना हमेशा ट्रेंड में रहता है और पार्टी पार्टियां भी इस गाने के बगैर अधूरी रहती हैं।
कोई यहां आहा नाचे नाचे
यह गाना लोगों के बीच में आज भी लोकप्रिय है। शादी हो या कोई पार्टी इस गाने के बिना हर पार्टी अधूरी है। गाने की वजह से मिथुन दा ने भी हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। जब-जब यह गाना बजता है, तो मिथुन दा के स्टेप्स सबको याद आ जाते हैं।
हरे रामा हरे कृष्णा
देव आनंद की फिल्म का यह गाना उस समय बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। इस गाने में उषा ने आशा भोंसले के साथ ड्यूट किया था। आपको बता दें, यह गाना उषा के करियर का सबसे लोकप्रिय गाना था।
रम्भा हो हो हो
1981 में रिलीज हुई फिल्म अरमान का ये गाना आज भी बहुत पॉपुलर है। बप्पी लहरी के साथ ऊषा की जुगलबंदी को लोग आज भी याद करते हैं। उषा की शानदार आवाज ने रंबा हो हो को तुरंत एक पार्टी एंथम बना दिया और यह आज भी बॉलीवुड संगीत प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय है।
डार्लिंग
7 खून माफ मूवी के इस गाने में उत्थुप की दमदार आवाज ने 2011 के सबसे बड़े हिट गानों में से एक दिया। यह गाना प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया था और रूसी लोकगीत कलिंका पर आधारित था। इसका सगीत विशाल भारद्वाज ने दिया था। फिल्म की कहानी की तरह, यह गाना भी उस साल रिलीज़ हुई अन्य फिल्मों से बिल्कुल अलग था।



Click it and Unblock the Notifications











