Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
'चक दे इंडिया' एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Ramakant Dayama Died: बॉलिवुड जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। 'चक दे इंडिया', 'स्कैम 1992' जैसी कई फिल्मों, सीरीज और टीवी शोज में काम कर चुके अभिनेता रमाकांत दायमा का आज यानी 26 मई को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर काफी महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 69 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर टीवी और बॉलीवुड जगत में उनके गरीबी फैंस और परिवार बेहद शोक में हैं। टीवी अभिनेता करण मेहरा ने भी रमाकांत दायमा के निधन पर शोक जताया हैं। यही नहीं उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्त और करीबी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके बारे में लोग भावुक पोस्ट भी लिख रहे हैं।

करण मेहरा ने साझा की इंस्टाग्राम पोस्ट
रमाकांत को याद करते हैं करण मेहरा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद की दिल छूने वाला भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, "आज हमने एक अद्भुत शख्सियत को खो दिया है। एक ऐसा इंसान जिनकी आवाज हमेशा से बुलंद थी और उनकी मौजूदगी हर सीन को रोशन कर देती थी। वह एक अभिनेता और गायक ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन मार्गदर्शन एवं पिता तुल्य और न जाने लोगों के दोस्त भी थे।"
सीने और टीवी आर्टिस्ट एसोशिएशन ने भी जताया शोक
रमाकांत दायमा के निधन के बाद सीने और टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने भी शोक जताया हैं। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए संगठन ने लिखा है- गहरे दुख के साथ हम श्री रमाकांत दायमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह एक सम्मानित पूर्ण कार्यकारी समिति सदस्य और हमारे इंडस्ट्री के बेहद की खास हिस्सा थे।
इन फिल्मों में किया था काम
रमाकांत दायमा ने टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया था। उन्होंने टेलीविजन सीरियल और थिएटर में प्ले का काम किया। यही नहीं उन्होंने बेहद ही सक्सेसफुल फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ काम किया और धनक जैसी फिल्मों में भी वह नजर आए।



Click it and Unblock the Notifications