Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
वेटरन एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन, 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत की सबसे उम्रदराज और दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामिनी कौशल के परिवार ने कहा कि इस समय गोपनीयता की आवश्यकता है।

फिल्म 'नीचा नगर' से रखा था बॉलीवुड में कदम
कामिनी कौशल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक प्रतिष्ठित नाम थीं। वे 1940 और 1950 के दशक में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रहीं। उन्होंने 1946 की फिल्म 'नीचा नगर' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसने कान (Cannes) फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता और पाल्मे डी'ओर जीतने वाली इकलौती भारतीय फिल्म बनी रही. 1946 से 1963 तक कामिनी कौशल ने दो भाई, शहीद, नदिया के पार, ज़िद्दी, शबनम, पारस, नमूना, आरजू, झांझर, आबरू, बड़े सरकार, जेलर, नाइट क्लब और गोदान जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाया. दिलीप कुमार, देवानंद और अशोक कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ उनकी जोड़ी खूब सराही गई। कामिनी 'इश्क पे जोर नहीं' फिल्म में धर्मेंद्र की को-एक्ट्रेस थीं। भारतीय सिनेमा में उनका 7 दशक से अधिक लंबा करियर रहा है। हाल के कुछ वर्षों में वह लागा चुनरी में दाग, चेन्नई एक्सप्रेस और कबीर सिंह जैसी फिल्मों में आई थीं. वह आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो रोल में नजर आई थीं।
कामिनी कौशल का बचपन
कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में हुआ था. उनका असली नाम उमा कश्यप था. वह एक उच्च शिक्षित परिवार से थीं. उनके पिता, शिवराम कश्यप, एक प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री थे, जिन्होंने लाहौर में वनस्पति विज्ञान विभाग की स्थापना की. वे भारतीय वैज्ञानिक जगत में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे. कामिनी का बचपन घुड़सवारी, भरतनाट्यम, तैराकी और शिल्पकला सहित कई कौशल सीखने में बीता.
बहन की मौत के बाद जीजा से करनी पड़ी शादी
कामिनी कौशल की बड़ी बहन की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गईं। ऐसे में, बेटियों की परवरिश की खातिर कामिनी को 1948 में अपने बहनोई बीएस सूद से शादी करनी पड़ी। उनके पति बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट में चीफ इंजीनियर थे। साल 1955 के बाद कामिनी के तीन बेटे हुए, राहुल, विदुर और श्रवण।
परिवार ने करी निजता की अपील
पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कामिनी कौशल के निधन की पुष्टि की है। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि दिग्गज अभिनेत्री का परिवार बेहद लो-प्रोफाइल जीवन में भरोसा रखता है. उनके निधन के बाद परिवार ने मीडिया और प्रशंसकों से निजता की अपील की है। उनके जाने से इंडस्ट्री में गहरा शोक है। सोशल मीडिया पर अभिनेता, निर्देशक और फिल्म प्रेमी लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
