Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video: बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल, वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान, एक्टर ने बताई वजह
Vidyut Jammwal Viral Video: बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में विद्युत जामवाल का नाम भी शामिल है। विद्युत अपनी फिटनेस से फैन्स को काफी इंस्पायर करते हैं। आपको बता दें कि विद्युत एक्टर होने के साथ-साथ मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। वे न सिर्फ स्क्रीन पर हैरतअंगेज एक्शन करते हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी स्टंट करते दिखते रहते हैं। हाल ही में विद्युत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए।

क्यों बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़े विद्युत जामवाल
हाल ही में विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'एक कलरिपयट्टू प्रैक्टिशनर के तौर पर, मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं।'
क्या है सहज योग?
विद्युत ने बताया कि सहज का मतलब है प्राकृतिक सहजता और स्वाभाविक प्रवृत्ति की अवस्था में लौटना, जिससे प्रकृति और आंतरिक जागरूकता से गहरा जुड़ाव विकसित होता है। वैज्ञानिक रूप से, यह कई न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे संवेदी प्रतिक्रिया बढ़ती है और संतुलन एवं समन्वय में सुधार होता है। इससे शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है और स्थिरता का गहरा अहसास होता है।
नेटिजेंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
विद्युत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें प्रेरणा स्त्रोत बता रहे हैं। कई यूजर्स उनकी एनर्जी और फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स एक्टर की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टार्जन भी पत्ते पहनता था, लेकिन सर आप तो महान हो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'अरे सर इतना डीप भी नहीं जाना था नेचर में।'



Click it and Unblock the Notifications
