Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
OTT this week: ‘ताली’ से ‘गन्स ऐंड गुलाब्स’ तक, इस हफ्ते ये OTT पर देखिएं धांसू फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week:अगर आप अभी से इस वीकेंड पर एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज की लिस्ट खंगालने लगे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाएं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली लेटेस्ट फिल्में और सीरीज की लिस्ट।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अगस्त के तीसरे हफ्ते आपको अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर रियल इवेंट बेस्ड कंटेट देखने को मिलेगा। जिसमें 'डेप vs हर्ड', से लेकर 'सिंगर एपी डिलोन' की डॉक्यूमेंट्री जैसे बड़े प्रोजेक्ट शुमार हैं। आइए जानते हैं कौनसे प्लेटफॉर्म पर कौनसी फिल्म या सीरीज कब रिलीज हो रही है।

ताली -
सुष्मिता सेन काफी समय से 'ताली' को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। रवि जाधव के निर्देशन में बनी 'ताली' में सुष्मिता सेन, गौरी सावंत का रोल प्ले कर रही हैं। यह वेब सीरीज कोई फिक्शन नहीं बल्कि रियल लाइफ पर आधारित है। बता दें कि यह सीरीज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। 'ताली' को जियो सिनेमा पर मुफ्त में देखा जा सकता है।
एपी डिलोन
अमेजन प्राइम वीडियो में सिंगर एपी डिलोन के ऊपर डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने जा रहा है। जिसमें सिंगर की पर्सनल लाइफ के साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री के करियर को दिखाया गया है । अगर आप म्यूजिक के साथ ही एपी के फैन हैं तो इस सीरीज को देख सकते हो। ये सीरीज 18 अगस्त को स्ट्रीम होगी।
मास्क गर्ल -
कोरियाई सीरीज देखने वालो के लिए खुशखबरी है, 'मास्क गर्ल'नेटफ्लिक्स पर 18 अगस्त को रिलीज होगी। यह एक बेहतरीन कोरियाई थ्रिलर सीरीज है। इसका निर्देशन किम जंग-हून ने किया है। इस सीरीज में कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सबसे प्रसिद्ध चेहरे शामिल होंगे, जिनमें गो ह्यून-जंग, अहं जे-होंग और येओम ह्ये-रन लीड रोल में हैं।

गन्स ऐंड गुलाब्स -
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग वेब सीरीज 'गन्स ऐंड गुलाब्स'इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। 'गन्स ऐंड गुलाब्स' का ट्रेलर देखकर आपको 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मिर्जापुर' की याद आ जाएगी। 'गन्स एंड गुलाब्स' 1990 के दशक की शुरुआत में गुलाबगंज नाम के शहर में बनी है। इस वेब सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, टी.जे भानु, गुलशन देवैया और दिवंगत सतीश कौशिक को देखा जा सकता है। 'गन्स एंड गुलाब्स' का प्रीमियर 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा।
आदिपुरुष -
बता दें कि 'आदिपुरुष' के मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ वर्जन को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है, जबकि 'आदिपुरुष' के हिंदी वर्जन को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
द मंकी किंग 2 -
लायंसगेट प्ले पर 'द मंकी किंग 2' फिल्म देख सकते हैं। यह 2016 में आयी हांगकांग चीनी एक्शन फैंटेसी फिल्म है। यह 2014 में आयी 'द मंकी किंग' की सीक्वल है।

Depp V HEARD
जॉनी डेप और एंबर हर्ड के डिवोर्स पर आधारित यह टीवी मिनी सीरीज नेटफ्लिक्स पर 16 अगस्त से अवेलेबल है। इसमें कोर्ट में हुई रिकॉर्डिंग्स को दिखा जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
