Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अगस्त के फर्स्ट वीक में मिलेगा एंटरनटेनमेंट का पूरा डोज, OTT पर स्ट्रीम होगी ये सस्पेंस और थ्रिलर और कॉमे
What to Watch On OTT This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगस्त का पहला हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर गुजरने वाला है। कई फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।
इस बार नेटफ्लिक्स पर डाकू वीरप्पन की लाइफ पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री 'द हंट फॉर वीरप्पन' रिलीज हो रही है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं बच्चों के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 और रियो 2 जैसी फिल्में रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या खास रहेगा।

द हंट फॉर वीरप्पन
चंदन तस्कर और डाकू वीरप्पन की लाइफ पर बेस्ड डॉक्यूमेंट्री 'द हंट फॉर वीरप्पन' 4 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हिंदी के अलावा इस फिल्म को अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख पाएंगे। इसके अलावा 'रंगबली' भी इसी दिन ओटीटी पर आ रही है।
द लिंकन लॉयर
3 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर हॉलीवुड की जबरदस्त वेब सीरीज 'द लिंकन लॉयर' का दूसरा सीजन रिलीज हो रहा है।
हार्टस्टॉपर सीजन 2
3 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज स्ट्रीम होगी. इस सीरीज का पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा है। दूसरे सीजन का इंतजार भी काफी बेसब्री से हो रहा है। इस सीजन में काफी कुछ कमाल देखने को मिल सकता है।

रियो 2
बच्चों की फेवरेट फिल्म 'रियो' का अगला सीजन 'रियो 2' 4 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होने को तैयार है।
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3
मार्वल की 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' भी थियेटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। 3 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस फिल्म को देख पाएंगे। इसके पहले, दूसरे वॉल्यूम को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं।
चूना
3 अगस्त से नेटफ्लिक्स परचूना सीरीज स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज के जरिए जिमी शेरगिल अपनी दमदार वापसी करने जा रहे हैं। इस शो में जिमी शेरगिल एक नेता की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया है।
धूमम
मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म में रोशन मैथ्यू, अच्युत कुमार, अनु मोहन, विनीत, फहद फासिल और अपर्णा बालमुरली जैसे कलाकार हैं। 23 जून 2023 को फिल्म थियेटर में आ चुकी है। अब 4 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications
