Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस वीकेंड OTT पर नजर आएंगी ये फिल्में-वेबसीरिज, यहां देखें टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट
What to Watch on OTT this week: आजकल की व्यस्त जिंदगी में लोग समय बचाने के लिए सिनेमाघरों में जाने से ज्यादा मोबाइल पर ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए वेब सीरीज और फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म भी दर्शकों के मनोरंजन के हर वीक कोई मजेदार कंटेट लेकर जरुर आता है। कॉमेडी से लेकर सस्पेंस और थ्रिलर की सभी तरह के प्रोजेक्ट दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लेटफॉर्म में मौजूद है।

जब ओटीटी प्लेटफॉर्म इतना सबकुछ मौजूद है, तो भला कोई क्यों ट्रेफिक में घंटों बिताने के बाद सिनेमाघरों की लाइन में लगकर 3 घंटे एक हॉल में गुजारेगा, जब हर वीक ढ़ेरों मसालेदार वेबसीरीज और फिल्मों को आप सुकून से देख सकते हैं। चालिए एक नजर डालते है कि इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म्स पर कौनसी जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, ये रही लिस्ट।
कालकूत
विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और सीमा बिस्वास स्टारर ये कहानी एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर रविशंकर तिवारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एसिड अटैक के मामले की छानबीन करता है। कालकूत 27 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है।
द विचर सीजन 3
द विचर सीजन 3 वॉल्यूम 2, नेटफ्लिक्स पर 26 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस पॉपुलर सीरीज के तीसरे सीजन को देखने के लिए लोग बेताब है, जिसमें दिखाया जाएगा कि Geralt अपने परिवार से मिल चुका है और उन्हें बताने की कोशिश कर रहा है।
कैप्टन फॉल
एक कैप्टन कैसे तस्करी के मामले में घिर जाता है और मुसीबत में फंस जाता है ये इस सीरीज में दिखाया गया है. इसे 28 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
ममन्नान
मारी सेल्वराज के निर्देशन में बनी वाडिवेलु, उदयनिधि स्टालिन, फहद फासिल, कीर्ति सुरेश स्टारर ये सीरीज 27 जुलाई 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। यह एक तरह का राजनीतिक ड्रामा है, यह फिल्म उत्पीड़ित समुदाय से आने वाले विधायक ममन्नान और उसके बिछड़े हुए बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है।
नेमार
नेमार एक मलयालम भाषा की कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधि मैडिसन ने किया है। फिल्म में मैथ्यू थॉमस ने कुंजवा और नस्लेन के. गफूर ने सिंटो की भूमिका निभाई है। यह Disney Plus Hotstar में 28 जुलाई को रिलीज होगी
हिडन स्ट्राइक
एक्शन से भरपूर फिल्म हिडन स्ट्राइक अब ओटीटी पर आने को तैयार है। इसमें एक्शन हीरो जैकी चैन और डब्लूडब्लूई रेसलर जॉन सीना की जबरदस्त जोड़ी लीड रोल में है। नेटफिलिक्स पर 28 जुलाई को स्ट्रीम होगी।
डीपी सीजन 2
डीपी सीरीज के आने की कहानी आपको इस सीजन में देखने को मिलेगी। ये सीरीज 28 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।



Click it and Unblock the Notifications
