Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Who Is Anupriya Nagar: किसी फिल्म को बनाने के लिए सिर्फ बड़ा बजट या इंडस्ट्री का अनुभव ही जरूरी नहीं होता, कभी-कभी एक मजबूत भरोसा भी काफी होता है। 21 साल की अनुप्रिया नागर ने इसका शानदार उदाहरण पेश किया है। विदेश में पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पास नौकरी का मौका था, लेकिन उन्होंने एक अलग रास्ता चुना। तीन साल की पार्ट-टाइम नौकरी से जमा की गई अपनी कमाई को उन्होंने 'हनुमान अंश' में लगा दिया और पहली ही फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया। खास बात यह है कि फिल्म बनाने से पहले उन्हें फिल्ममेकिंग का कोई अनुभव नहीं था। आइए, जानते हैं कौन है हनुमान अंश की प्रोड्यूस अनुप्रिया नागर -

कौन हैं 'हनुमान अंश' बनाने वाली 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर?
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कहानी और कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने हर किसी का ध्यान खींचा है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात इसकी कमाई ही नहीं, बल्कि इसे प्रोड्यूस करने वाली अनुप्रिया नागर की कहानी भी है। महज 21 साल की उम्र में फिल्म प्रोड्यूस करने वाली अनुप्रिया का फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई इरादा नहीं था। दरअसल, अनुप्रिया यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं। पढ़ाई के दौरान वह बड़ी टेक कंपनियों और उनके संस्थापकों पर रिसर्च कर रही थीं। इसी रिसर्च के दौरान उनकी दिलचस्पी एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स और नीम करौली बाबा के बीच बताए जाने वाले संबंध में हुई। यही जानकारी आगे चलकर उनके लिए एक नए रास्ते की शुरुआत बन गई। 2025 में अनुप्रिया भारत लौटीं और इसके बाद 'हनुमान अंश' से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ गईं।
स्टीव जॉब्स से जुड़ी रिसर्च ने बदली जिंदगी
अनुप्रिया का शुरुआती लक्ष्य फिल्म बनाना नहीं था। वह अपनी इकोनॉमिक्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में काम करना चाहती थीं। हालांकि, भारत आने के बाद परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि उनका करियर पूरी तरह दूसरी दिशा में चला गया। अनुप्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उस समय उन्होंने किताब या कॉमिक बुक लिखने का भी विचार किया था। वह करीब 20 साल की थीं, जब उनकी मुलाकात फिल्ममेकर डॉ। विशाल चतुर्वेदी से हुई। विशाल उस वक्त नीम करौली बाबा पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। इस मुलाकात के बाद अनुप्रिया का फिल्मों से जुड़ने का सिलसिला शुरू हुआ और आगे चलकर उन्होंने 'हनुमान अंश' को प्रोड्यूस किया।
आर्ट कलेक्टर परिवार से है ताल्लुक
अनुप्रिया का बचपन कला के माहौल में बीता है। उनका परिवार आर्ट कलेक्शन से जुड़ा रहा है और इसी वजह से बचपन से ही उनकी मुलाकात कई बड़े कलाकारों के काम और कला की दुनिया से होती रही। वह जगदीश स्वामीनाथन, एमएफ हुसैन, गायतोंडे और रजा जैसे चर्चित कलाकारों के नामों और उनकी कला के बीच बड़ी हुईं। अनुप्रिया ने कई कला प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया है। उनका मानना है कि इसी माहौल ने उनके भीतर कहानियों और उन्हें लोगों तक पहुंचाने की रुचि पैदा की।
सिर्फ 2 करोड़ रुपये में तैयार हुई 'हनुमान अंश'
'हनुमान अंश' की सफलता इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि फिल्म को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाने की योजना थी। इतने सीमित बजट में फिल्म को तैयार करना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन अनुप्रिया का मानना है कि कम बजट ने फिल्म को एक अलग तरह की सादगी और रॉनेस दी।
उनके मुताबिक, अगर इसी प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाते, तो फिल्म का ट्रीटमेंट और उसका अंदाज शायद काफी अलग होता। यही वजह है कि वह आगे बनने वाले पार्ट में भी फिल्म की मौलिकता और सादगी को बनाए रखना चाहती हैं।
बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत के लगभग दो हफ्तों में फिल्म की कमाई बहुत तेज नहीं रही। इसके बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में अचानक तेजी देखने को मिली। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई लाखों से करोड़ों तक पहुंच गई और रिलीज के करीब एक महीने बाद यह 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई। 28वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन करीब 90 करोड़ रुपये बताया गया था और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही थी। फिल्म की खासियत यह रही कि बेहद कम बजट में बनी होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई।
'हनुमान अंश 2' पर दिया अपडेट
फिल्म के अंत में दर्शकों को इसके अगले पार्ट का संकेत देखने को मिला था। अब अनुप्रिया नागर ने भी साफ कर दिया है कि 'हनुमान अंश' की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी और इसका सीक्वल बनाया जाएगा। अनुप्रिया का कहना है कि फिल्म को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिला है, उसके बाद वह उन्हें निराश नहीं करना चाहतीं। उनके मुताबिक, महाराज जी ने फिल्म को जितना प्यार और सफलता दी है, उसे देखते हुए अगली कड़ी बनाना उनके लिए स्वाभाविक फैसला है। हालांकि, सीक्वल के बड़े स्तर पर बनाए जाने की संभावना के बावजूद अनुप्रिया फिल्म की मूल सादगी को बरकरार रखना चाहती हैं। उनका मानना है कि पहले पार्ट की पहचान उसकी सहजता और रॉनेस रही है, इसलिए बजट बढ़ने के साथ उसका असली अंदाज नहीं बदलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
