Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Asrani Wife: 'शोले' के जेलर की लव स्टोरी भी नहीं थी किसी फिल्म से कम, जानिए कौन है असरानी की पत्नी मंजू बंसल
Who Is Govardhan Asrani Wife: बॉलीवुड की दुनिया में गोवर्धन असरानी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि हंसी की वह पहचान हैं जिसने दशकों तक दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। 'शोले' के मशहूर जेलर से लेकर सैकड़ों फिल्मों के यादगार किरदारों तक, असरानी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और अदाकारी से एक अलग ही जगह बनाई। 20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने पूरे फिल्म जगत को गमगीन कर दिया। दिवाली के दिन, 20 अक्टूबर को असरानी ने दोपहर 3-3:30 बजे के बीच दम तोड़ा। उनके मैनेजर ने बताया कि लगभग पांच दिन पहले उन्हें आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। असरानी के परिवार में अब बस पत्नी बची हैं। उनकी कोई औलाद नहीं थी।
असरानी की पत्नी ने दिवंगत एक्टर की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनका अंतिम संस्कार बेहद शांत, निजी और गुपचुप तरीके से किया। असरानी ने अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। फिल्मों इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा होने के बावजूद भी एक्टर ज्यादातर समय लाइमलाइट से दूर रहे। यही वजह है कि उनके निजी जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे। लेकिन अब हर कोई उनके परिवार और पत्नी के बारे में जानना चाह रहे हैं। असरानी की पत्नी का नाम मंजू असरानी है और वह भी फिल्मी जगत का हिस्सा रही हैं। असरानी से शादी से पहले मंजू का नाम मंजू बंसल था।
कौन हैं मंजू असरानी?
बहुत कम लोग जानते हैं कि असरानी की पत्नी मंजू असरानी भी 1970 और 80 के दशक की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर हीरोइन की थी और राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और नवीन निश्चल जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

फिल्म सेट पर शुरू हुई प्रेम कहानी
मंजू और असरानी की पहली मुलाकात फिल्म 'आज की ताजा खबर' के सेट पर हुई थी। यही वह जगह थी, जहां दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। कहा जाता है कि उनकी केमिस्ट्री 'नमक हराम' की शूटिंग के दौरान और गहरी हो गई। वहीं से उनके प्यार की कहानी ने असली रूप लिया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। यह रिश्ता न केवल प्यार से भरा था, बल्कि समझ और सम्मान पर भी टिका था। असरानी और मंजू ने साथ में 50 से ज्यादा साल बिताए, लेकिन कभी भी अपने निजी जीवन को चर्चा का विषय नहीं बनने दिया।
मंजू असरानी ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें 'कबीला', 'उधार का सिंदूर', 'तपस्या', 'चांदी सोना' और 'चोर सिपाही' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन 1990 के दशक में उन्होंने निर्देशन की ओर रुख किया। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने परिवार और पति को प्राथमिकता दी। असरानी और मंजू ने अपनी जिंदगी को बेहद सादगी और शांति के साथ जिया।
असरानी और मंजू की नहीं कोई औलाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवर्धन असरानी और मंजू असरानी की कोई संतान नहीं थी। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि दंपति का एक बेटा है, जिसका नाम नवीन असरानी बताया जाता है। फिलहाल परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। असरानी के जाने के बाद परिवार में अब सिर्फ पत्नी, बहन और भतीजा बचे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
