Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? जिनका अक्षय कुमार संग 'घिस घिस घिस' गाने पर डांस हुआ वायरल
Who Is Askhara Singh: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बार वजह बना है बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ उनका धमाकेदार डांस वीडियो, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू जंजल (Welcome To The Jungle) का नया गाना 'घिस घिस घिस' सामने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहुंच गया। इस गाने में पहली बार अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर नजर आई है, जिसे फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं। देसी बीट्स, रंग-बिरंगे सेट्स और फेस्टिव माहौल से भरपूर इस गाने ने भोजपुरी और बॉलीवुड के तड़के को एक साथ पेश कर दिया है। अगर आप अक्षरा सिंह को नहीं जानते हैं तो हम वो भी बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी कि घिस-घिस गाने ने क्यों मचाई इतनी धूम...

'घिस घिस घिस' गाने ने क्यों मचाई इतनी धूम?
वेलकम टू जंगल पहले से ही अपनी बड़ी स्टारकास्ट और कॉमेडी यूनिवर्स को लेकर चर्चा में थी, लेकिन 'घिस घिस घिस' गाने ने फिल्म के क्रेज को कई गुना बढ़ा दिया है। गाने में अक्षरा सिंह का देसी अंदाज और अक्षय कुमार का रस्टिक लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हाई-एनर्जी म्यूजिक, देसी डांस स्टेप्स और दोनों स्टार्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सोशल मीडिया रील्स पर तेजी से वायरल हो रही है। गाना रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा। फैंस लगातार गाने के डांस स्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे साल 2026 का सबसे बड़ा फेस्टिव डांस ट्रैक तक बता दिया है।
अक्षय कुमार का देसी अवतार बना चर्चा का विषय
फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यही है कि पहली बार अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह किसी गाने में साथ नजर आए हैं। दोनों के हुक स्टेप्स और एनर्जी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। अक्षरा सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इसके अलावा अपने स्टाइलिश और मॉडर्न डांस मूव्स के लिए मशहूर अक्षय कुमार इस गाने में पूरी तरह देसी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। धोती-कुर्ता और देसी स्वैग में उनका अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अक्षरा सिंह का भोजपुरी स्टाइल इस गाने को और भी खास बना रहा है। अक्षरा सिंह का इतनी बड़ी बॉलीवुड फिल्म में फीचर होना भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
कौन हैं अक्षरा सिंह, और कितनी है उनकी नेटवर्थ
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनय के साथ-साथ वह अपनी दमदार गायकी और सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी रियलिटी शोज से लेकर भोजपुरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक, अक्षरा ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
अब बॉलीवुड में उनकी यह बड़ी एंट्री उनके करियर का नया अध्याय मानी जा रही है। बात उनकी नेटवर्थ की करें तो रिपोर्ट के अनुसार अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति 50 से 55 करोड़ रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
