Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
Who is Bijendra Nath Tripathi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले में कथित तौर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हमला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्यों हुआ हमला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गोपालगंज के मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसंड गांव में हुई। शुरुआती जानकारी में हमले की वजह पुराना जमीन विवाद बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे और उन्होंने धारदार हथियारों से बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Gopalganj, Bihar: Brother of actor Pankaj Tripathi, Bijendra Nath Tiwari, sustained critical injuries in a sharp-weapon attack linked to an old dispute. He was shifted to Patna for advanced treatment, while police formed a special team and launched raids to apprehend the accused. pic.twitter.com/uZRLUN3WNs
— IANS (@ians_india) June 21, 2026
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र नाथ तिवारी पर गोपालगंज के बेलसंड गांव में हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। शुरुआती जांच में घटना को किसी पुराने विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक आरोपी गिरफ्तार
सोमवार को सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
कौन हैं बिजेंद्र नाथ तिवारी?
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव के निवासी हैं। वह फिल्मी दुनिया से दूर रहकर सादगी भरा जीवन जीते हैं और मुख्य रूप से खेती-किसानी का काम करते हैं। हालांकि, हाल ही में उन पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद उनका नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है।
क्यों नहीं छोड़ा बिजेंद्र नाथ तिवारी ने अपना गांव?
पंकज त्रिपाठी जहां अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं, वहीं उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी ने गांव और खेती-किसानी से जुड़ा जीवन चुना। परिवार की जड़ों और पुश्तैनी जमीन से गहरा लगाव होने के कारण उन्होंने बेलसंड गांव में रहकर ही परिवार की जिम्मेदारियां संभालने का फैसला किया। बताया जाता है कि उन्होंने माता-पिता की देखभाल और पैतृक संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठाई।
सामाजिक कार्यों में भी निभाते हैं अहम भूमिका
बिजेंद्र नाथ तिवारी सिर्फ खेती-किसानी तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रुचि रखते हैं। वह गांव के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते हैं और स्थानीय स्तर पर कई जनहित कार्यों से जुड़े रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी और बिजेंद्र नाथ तिवारी ने अपने माता-पिता की स्मृति में एक ट्रस्ट की स्थापना भी की है, जिसके माध्यम से शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े कई कार्य किए गए हैं। इसी वजह से गांव में उनकी पहचान एक जिम्मेदार और सामाजिक व्यक्ति के रूप में भी की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
