Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन
Who Is Divyanka Sirohi: हरियाणवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश में स्थित उनके घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ीं। परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका और मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस खबर ने उनके करीबियों और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है।

कौन थीं दिव्यांका सिरोही?
दिव्यांका सिरोही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और हाल के समय में गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की, इसके बाद सिक्किम से एमबीए भी किया। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु व जसमीत शामिल हैं।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई थी अपनी पहचान
दिव्यांका सिरोही ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कम समय में ही अपनी मजबूत पहचान बना ली थी। उन्होंने 50 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम किया और कई जाने-माने कलाकारों के साथ नजर आईं। उनकी जोड़ी खास तौर पर मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी के साथ दर्शकों को खूब पसंद आई। अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने तेजी से लोकप्रियता हासिल की थी।
सोशल मीडिया पर थी फैन फॉलोइंग
दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया से की और देखते ही देखते अच्छी पहचान बना ली। उन्होंने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी। उनकी मजबूत मौजूदगी इंस्टाग्राम पर भी दिखती थी, जहां उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। टिकटॉक के दौर में उनके वीडियो काफी वायरल हुए, जिसने उन्हें पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दिव्यांका सिरोही का आखिरी पोस्ट
दिव्यांका सिरोही ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांस का काफी शौक था। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 19 मार्च की बताई जा रही है, जिसमें वह नीले-सफेद फूलों वाली ड्रेस में नजर आई थीं। इस वीडियो में वह बी प्राक और अफसाना खान के गाने "बरसाना मिला है" पर डांस करती दिखी थीं।
कब और कहां हुआ अंतिम संस्कार?
दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार 22 अप्रैल की सुबह गाजियाबाद में किया गया। इस दौरान परिवार, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। उनके निधन के बाद हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस अचानक हुई घटना पर दुख जता रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
