Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Aamir Khan और Gauri Sprat की शादी की तारीख कन्फर्म, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) 5 जुलाई 2026 को तीसरी बार दूल्हेराजा बनने वाले हैं। जी हां इसी वजह से एक बार फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। किरण राव से अलग होने के बाद, अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने वाले हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने गौरी को मीडिया से मिलवाया था, जिसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब इस शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं आखिर किस दिन आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनेंगे और कौन हैं उनका दिल चुराने वाली गौरी स्प्रैट।

किस दिन है आमिर खान की शादी? सामने आई वेडिंग डेट!
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की डेट 5 जुलाई को होने जा रही है। आमिर ने खुद मीडिया के सामने अपनी शादी की डेट अनाउंस की है। हालांकि शादी बेहद सिंपल तरीके से घर पर ही एक प्राइवेट और इंटीमेट सेरेमनी के तौर पर रखी जाएगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

शादी पर खुद आमिर खान ने क्या कहा था?
अपने और गौरी के रिश्ते पर बात करते हुए आमिर खान ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था- गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है। हम पार्टनर्स हैं और साथ हैं। शादी की बात करें तो, दिल से तो मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूं। इसलिए, हम इसे औपचारिक रूप देंगे या नहीं, यह मैं समय के साथ तय करूंगा।
कौन हैं गौरी स्प्रैट? जानिए आमिर खान की होने वाली दुल्हनिया का बैकग्राउंड
आमिर खान का दिल चुराने वाली गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और फिलहाल आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं। गौरी का बैकग्राउंड काफी दिलचस्प है; उनकी मां तमिलियन और पिता आयरिश हैं, जबकि उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वह एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो गौरी के पास हेयरड्रेसिंग का अनुभव है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA की डिग्री ली है।
'बॉलीवुड के पागलपन' से दूर हैं गौरी, सलमान-शाहरुख से हो चुकी है मुलाकात
दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के साथ लंबे समय से जुड़े होने के बावजूद गौरी ने आमिर की सिर्फ कुछ ही फिल्में जैसे 'लगान' और 'दंगल' देखी हैं। आमिर के मुताबिक, गौरी अभी बॉलीवुड के इस पागलपन और चकाचौंध की आदी हो रही हैं। हालांकि, आमिर के परिवार ने गौरी को दिल से स्वीकार कर लिया है और हाल ही में आमिर के घर पर एक डिनर के दौरान गौरी ने बॉलीवुड के अन्य दो खान शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की थी।
गौरी और आमिर की उम्र में 14 साल का फासला
आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का ऐज गैप है; जहां आमिर की उम्र 60 साल है, वहीं गौरी 46 साल की हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी और तलाक 2002 में हुआ था। दोनों के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की, जिससे उनका एक बेटा आजाद है, लेकिन 16 साल बाद 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अब आमिर की शादी की चर्चा गौरी से है हालांकि अभी तक अपनी शादी की डेट पर आमिर और गौरी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



Click it and Unblock the Notifications
