Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Badshah Wedding: कौन है ईशा रिखी जिनसे रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Badshah And Isha Rikhi Wedding News: पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) को आज हर कोई जानता है. हर पार्टी में उनके गानों पर लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह ने अपनी पहली पत्नी जैस्मीन मसीह से अलग होने के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी कर ली है। जी हां, बादशाह ने पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी कर ली है। खबरों की मानें तो दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में बेहद प्राइवेट तरीके से सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि, अब तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन यह खबर फैंस के बीच तेजी से चर्चा में बनी हुई है।

बादशाह और ईशा रिखी रिखी की गुपचुप शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। परिवार को भी इस रिश्ते की जानकारी थी और दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद शादी का फैसला लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। हालांकि, अभी तक बादशाह और ईशा रिखी ने खुद अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक तस्वीर या पुष्टि साझा नहीं की है। यह तस्वीरें ईशा की मां द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं, जिसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई।
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म 'जट एंड जूलियट 2' में एक छोटे से रोल से की थी, जिसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली। इसके बाद ईशा रिखी कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। उनकी चर्चित फिल्मों में 'हैप्पी गो लकी' और 'अरदास' जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनसे उन्हें खास पहचान मिली। फिल्मों के अलावा ईशा रिखी मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी एक्टिव रही हैं। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। अपने ग्लैमरस अंदाज और सादगी भरे अभिनय की वजह से वे पंजाबी सिनेमा में एक मजबूत जगह बना चुकी हैं। इसी वजह से आज ईशा रिखी को पंजाबी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना और लोकप्रिय चेहरा माना जाता है।
बादशाह और जैस्मिन मसीह के तलाक की कहानी
आपको बता दें कि बादशाह की पहली शादी जैस्मिन मसीह के साथ हुई थी। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी और इसके बाद उनके घर बेटी जैस्मी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में दूरियां आने लगीं। आखिरकार साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बादशाह ने बताया कि उन्होंने और जैस्मिन ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात ऐसे हो गए थे कि यह रिश्ता उनके बच्चे के लिए सही नहीं रह गया था. तलाक के बाद भी दोनों अपनी बेटी की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। बादशाह अपनी बेटी के काफी करीब हैं और अक्सर उसके साथ अपने खास पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
