Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ
Who Is Shreya Kalra Lock Upp 2 Winner: कई हफ्तों तक चले टास्क, रणनीति, बहस और कड़े मुकाबलों के बाद आखिरकार 'लॉक अप 2' को अपना विजेता मिल गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे सीजन में उन्होंने अपने गेम, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचे रखा। रियलिटी शो में जीत के बाद अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। आइए जानते हैं, आखिर श्रेया कालरा कौन हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और उनकी नेट वर्थ के बारे में -

श्रेया ने जीता 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज
कंगना रनौत के शो के पहले सीजन के बाद आए 'लॉक अप 2' का प्रसारण 27 जून 2026 से शुरू हुआ था। कई हफ्तों तक चले इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 को हुआ, जिसमें श्रेया कालरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता बनने के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज भी मिला।
कौन हैं श्रेया कालरा?
श्रेया कालरा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली डिजिटल क्रिएटर, पॉडकास्टर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं। सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिव मौजूदगी की वजह से उन्होंने बड़ी पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 20 लाख (2 मिलियन) फॉलोअर्स हैं, जहां वह लाइफस्टाइल, फैशन, ट्रैवल और एंटरटेनमेंट से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। इसके अलावा वह 'Don't Spill Too Much' नाम से अपना पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं, जिसमें कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज मेहमान बन चुके हैं।
रोडीज से मिली पहचान
श्रेया ने कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok से की थी। साल 2020 में ऐप बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपना सफर जारी रखा। इसी दौरान एमटीवी के एडवेंचर रियलिटी शो Roadies Revolution में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में उनकी एंट्री हुई, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। बाद में वह पारस कलनावत के साथ 'जरिया तू' म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं।
पढ़ाई में भी रहीं आगे
डिजिटल दुनिया में कदम रखने से पहले श्रेया ने अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने इंदौर के न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल से स्कूली पढ़ाई की और इसके बाद प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) से एमबीए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपना करियर चुना।
कितनी है श्रेया कालरा की नेट वर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेया कालरा की अनुमानित कुल संपत्ति 1।5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी आय का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन, यूट्यूब, पॉडकास्ट और रियलिटी शोज़ से आता है।
ऋषभ जायसवाल के साथ जुड़ चुका है नाम
श्रेया की निजी जिंदगी भी कई बार चर्चा में रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर ऋषभ जायसवाल के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों की मुलाकात एक डिजिटल प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती चर्चा का विषय बनी। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।



Click it and Unblock the Notifications
