Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Who Is Orry? कौन है स्टार किड्स के BFF ओरी , KWK8 में करण जौहर ने भी पूछा सवाल, आप भी जानें जवाब
Coffee with Karan season 8 में अनन्या पांडे और सारा अली खान साथ नजर आए। करण ने दोनों से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पर्सनल सवाल पूछे और साथ ही में खास दोस्त ओरी के बारे में भी जिक्र हुआ। आखिर कौन हैं ये ओरी और ओरहान अवत्रमणि? जिनका बॉलीवुड सेलेब से लेकर बिजनेस वर्ल्ड के बड़े-बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना हैं।
शो में करण जौहर ने सारा और अनन्या से सवाल भी पूछा कि वो कौन हैं और क्या करते हैं? इस पर सारा ने बताया कि 'एक्ट्रेस ने कहा, 'वो कई चीजों में माहिर हैं। वो वास्तव में एक मजाकिया व्यक्ति हैं।' वहीं अनन्या पांडे ने कहा कि ओरी उनके इंस्टाग्राम कैप्शन में उनकी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि वो गलतफहमियों के शिकार हैं।

आइए हम भी जानते हैं कि आखिर ये ओरी है कौन और क्यों ये सेलिब्रेटिज के बीच खासा फेमस हैं।
कौन हैं पैपराजी के फेवरेट ओरी?
ओरहान की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक ओरी का असली नाम ओरहान अवतरमणि है। मुंबई में रहने वाले ओरी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। वो रिलायंस के साथ इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स के कोलेबोरेशन को भी लीड करते हैं। ऐसे में उनका काम प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए सेलेब्स से जुड़ा होता है। ओरहान, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के भी क्लोज फ्रैंड्स हैं। साथ काम करते हुए उनकी कई सेलेब्स से दोस्ती है। पार्टी फ्रीक होने के चलते ओरहान स्टारकिड्स की ज्यादातर हर पार्टी में शामिल होते हैं। यही कारण है कि अकसर उनकी स्टारकिड्स के साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

स्टार किड्स के साथ है उठना-बैठना
सारा अली खान से लेकर नीसा देवगन तक है बेस्ट फ्रैंड्स स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हैं। फिर चाहे वो नीसा देवगन हों या फिर खुशी कपूर। अभी हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीषा मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी हुई, जिसकी इनसाइड फोटोज सामने आईं। इसमें भी ओरी को करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण के साथ देखा गया। ओरी सारा के क्लासमेट रह चुके हैं। इसके अलावा जान्हवी कपूर-निसा के हैं बेस्टफ्रेंड हैं।
रह चुके हैं वेटर
असल में कुछ समय पहले ओरी एक वेटर हुआ करते थे। ये खुलासा खुद ओरी ने एक पॉडकास्ट में किया है। ओरी ने आगे बताया है कि वो कुछ सालों पहले एक वेटर हुआ करते थे, जो अपने छोटे से वेटर्स ग्रुप के साथ टेबल साफ करने का काम करते थे। दोस्ती के बारे में ओरी का कहना है कि अब वो सिर्फ उन लोगों से दोस्ती करते हैं, जो फेमस हैं। मेरा दोस्त बनने के लिए आपको फेमस होना पड़ेगा।

जान्हवी कपूर और निसा देवगन के साथ जुड़ चुका है नाम
साल 2019 में सबसे पहले ओरी का नाम तब सामने आया, जब उनकी और जान्हवी कपूर की एक वेकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वेकेशन फोटोज वायरल होने के बाद खबरें उड़ीं कि जान्हवी और ओरी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि ये खबरें गलत रहीं। इन खबरों के चलते ही पहली बार पैपराजी ने ओरी को देखते ही उनकी तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर दीं। पॉडकास्ट में ओरी ने खुद बताया है कि वो फिलहाल सिंगल हैं। हालांकि कई बार उनका नाम निसा देवगन से भी जोड़ा जा चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
