Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्मृति मंधाना से पहले एक्स गर्लफ्रेंड को भी उसी अंदाज में प्रपोज कर चुके थे पलाश, शादी टलते ही फोटोज वायरल
Palash Muchhal Ex Girlfriend Photos Viral: भारतीय क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी। लगभग एक हफ्ते पहले से दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही थीं। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही इसे अचानक रोक दिया गया। पहले कहा गया कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन तभी एक ऐसी हलचल मची जिसने सभी को हैरान कर दिया।
पलाश पर लगा चीटिंग का आरोप
स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन होने के बीच सोशल मीडिया पर पलाश की एक कोरियोग्राफर लड़की के साथ की गई चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे रही हैं। इन चैट्स में पलाश उस लड़की के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया, जिसकी वजह से शादी कैंसिल हुई है।

पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड संग फोटो वायरल
इस विवाद के बीच अब पलाश का उनकी एक गर्लफ्रेंड संग फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पलाश अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पलाश को फूल, गुब्बारों और मोमबत्तियों के साथ घुटनों पर बैठकर देखा जा सकता है, जिसमें वह अंगूठी के साथ प्रपोज करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पलाश ने ठीक इसी अंदाज में डीआईवी पाटिल स्टेडियम में स्मृति मंधाना को भी प्रपोज किया था। पलाश की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
कौन हैं पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पलाश मुच्छल कुछ साल पहले बिरवा शाह को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये फोटोज 2017 की है। उस समय बिरवा एक मेडिकल स्टूडेंट थीं और दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन बाद में दोनों। का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद पलाश स्मृति संग रिश्ते में आए थे।
पलाश अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स की मानें तो पलाश मुच्छल तनाव और इमोशनल ब्रेकडाउन की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने स्टोरी पोस्ट कर लिखा- "स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण, स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस संवेदनशील समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें।"



Click it and Unblock the Notifications
