Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल
Who Is Santy Sharma: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के बाद चर्चा में आए रैपर सेंटी शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शो 21 सितंबर से शुरू होने वाला है। सेंटी शर्मा की लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें बिग बॉस के घर में देखना कोई सरप्राइज नहीं होगा। ऐसे में, आइए, जानते हैं कौन हैं सेंटी शर्मा?

कौन हैं सेंटी शर्मा?
सेंटी शर्मा एक स्वतंत्र रैपर, गायक और गीतकार हैं, जिन्होंने अपने दम पर संगीत की दुनिया में पहचान बनाई है। उनका वास्तविक नाम गणेश शर्मा बताया जाता है और वह मध्य प्रदेश के रतलाम से संबंध रखते हैं। देसी हिप-हॉप और रैप संगीत के जरिए उन्होंने युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके गानों को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती रही है, जिसके चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। हाल के दिनों में सेंटी शर्मा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में रहे, जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। अब बिग बॉस 20 में संभावित एंट्री की खबरों के चलते भी वह सुर्खियों में हैं। हालांकि, शो में उनकी भागीदारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
संगीत के सफर की शुरुआत
सैंटी शर्मा ने अपने संगीत करियर की शुरुआत स्वतंत्र कलाकार (इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट) के रूप में की थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने अपने गाने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर रिलीज किए, जहां उनके काम को धीरे-धीरे पहचान मिलने लगी। लगातार नए गाने और रैप ट्रैक रिलीज कर उन्होंने अपनी अलग फैन फॉलोइंग तैयार की।
बॉलीवुड तक पहुंचा सफर
म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद सैंटी शर्मा को बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम करने का मौका मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म हाउसफुल 5 से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और स्वतंत्र गीतों के जरिए अपने करियर को आगे बढ़ाया।
बेबाक बयानों से भी बटोरी सुर्खियां
सैंटी शर्मा सिर्फ अपने गानों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने बेबाक विचारों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। उन्होंने इसे इंटरनेट का एक ड्रामा बताया था और युवाओं को इस पर आंख बंद करके भरोसा करने से मना किया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और काफी बहस का विषय बना।
बिग बॉस 20 में एंट्री की चर्चा
हाल के दिनों में सैंटी शर्मा का नाम बिग बॉस 20 के संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, शो के निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कब शुरू होगा बिग बॉस 20?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 20 का प्रीमियर 21 सितंबर 2026 को हो सकता है।, सलमान खान एक बार फिर शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो की लॉन्च डेट और कंटेस्टेंट्स की सूची को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।



Click it and Unblock the Notifications