Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Who Is Tanya Mishra: मॉडल और एक्ट्रेस तान्या मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस के कमेंट्स की भरमार हो जाती है। तान्या के लुक और अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें 'National Crush of India' कहा जाने लगा है। तान्या की बढ़ती चर्चा के बीच अब लोग उनके मॉडलिंग करियर, एक्टिंग और फिल्मों व वेब सीरीज से जुड़े काम के बारे में भी जानना चाहते हैं।

तान्या मिश्रा की ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
तान्या मिश्रा की ग्लैमरस तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। उनके फैशन और स्टाइल को लेकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स हैं, जिससे उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है। तस्वीरों के साथ-साथ लोगों की दिलचस्पी अब उनके मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में भी बढ़ रही है। इसी बीच कुछ फैंस उन्हें भारत की नई 'नेशनल क्रश' कहकर बुला रहे हैं।
कौन हैं तान्या मिश्रा?
तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था। उनकी उम्र 27 साल है। फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं और मॉडलिंग व एक्टिंग में काम कर रही हैं। तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से बी।कॉम की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वह ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं और IAWA Miss India 2019 में चौथी रनर-अप रही थीं। मॉडलिंग, फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो के अलावा उन्होंने अलग-अलग फैशन असाइनमेंट में भी काम किया है। कैमरे के सामने काम करने का उनका अनुभव लगातार बढ़ा है।
मॉडलिंग के बाद फिल्मों और वेब सीरीज में बनाई जगह
तान्या मिश्रा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ भी कदम बढ़ाया। उनके काम में Femina, Filmfare और Grazia जैसी मैगजीन से जुड़े मॉडलिंग असाइनमेंट शामिल हैं। वह Femina के अप्रैल-मई 2024 एडिशन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग की बात करें तो तान्या Ghaznavi और Chase जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह Chidiya Udd वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं, जिसमें जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिक्का चावला जैसे कलाकार नजर आए हैं। तान्या ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल में 'नखरो' और 'तू मेरा हो जाएगा' जैसे गाने शामिल हैं।
क्यों कहा जा रहा है तान्या को 'नेशनल क्रश'?
'नेशनल क्रश' शब्द का इस्तेमाल फैंस अक्सर उन एक्ट्रेसेज के लिए करते हैं, जो अपनी खूबसूरती और काम के कारण सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। इससे पहले रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, श्रद्धा कपूर, दिशा पाटनी, साई पल्लवी, वामिका गब्बी और पूजा हेगड़े जैसी अभिनेत्रियों को भी फैंस इस नाम से बुला चुके हैं। अब तान्या मिश्रा का नाम भी इसी चर्चा में आ गया है। उनकी तस्वीरों पर मिल रहे कमेंट्स और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा के चलते फैंस उन्हें नई 'नेशनल क्रश' कह रहे हैं। हालांकि, यह कोई आधिकारिक अवॉर्ड या टाइटल नहीं है। यह नाम लोगों की पसंद और सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर इस्तेमाल किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
