Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
बेहद ग्लैमरस है एनिमल मूवी में बॉबी के 'निकाह' पर 'जमाल कुडू' गाने वाली एक्ट्रेस, बिकिनी में लगती हैं कमाल
Who is the viral girl of the Animal Movie's hit song 'Jamal Kudu' : एनिमल मूवी इन दिनों अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन को लेकर खूब सुर्खियों में। इस फिल्म से नेशनल क्रश बनी तृप्ति डिमरी के अलावा एक और एक्ट्रेस हैं जिसकी चंद सैकेंड के स्क्रीन अपीयरेंस के बाद वो भी इंटरनेट सेंसेशन बन गई है।

मूवी में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग जमाल कुडू में गाती दिखी एक्ट्रेस एकदम से लाइमलाइट्स में आ गई हैं। लोग इस वायरल गर्ल के बारे में जानना चाहते हैं। इस गाने के वजह से सुर्खियां में आने के बाद इंस्टाग्राम पर इस हसीना के फॉलोअर्स 25 गुना बढ़ गए हैं। इस एक्ट्रेस का नाम तनाज दाऊदी है। इस ईरानी एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर स्माइल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया...
महज 26 साल की तन्नाज यूं तो पहले भी कई गानों और सेलेब्स के साथ परफॉर्म करती दिख चुकी हैं लेकिन जमाल कुडू ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया है। अब हर जगह इनके चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

बैकग्राउंड डांसर हैं तन्नाज
वरुण धवन, नोरा फतेही, जॉन अब्राहम से लेकर सनी लियोन तक के साथ तन्नाज ने स्टेज शेयर किया है वो अक्सर इनके साथ बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आई हैं। लेकिन एक गाने ने उनकी किस्मत ही बदलकर रख दी है। तन्नाज गाने में भी एक सिंगर के तौर पर दिख रही हैं जो जमाल कुडू गाना गा रही हैं।

बढ़ गई फैन फॉलोइंग
ये गाना एनिमल फिल्म में बॉबी देओल की तीसरी शादी के दौरान बजता है और ये ही एक्टर की एंट्री सीन है। वहीं जब से ये गाना यूट्यूब पर आया है तब से तन्नाज की फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ चुकी है। इंस्टाग्राम पर तेजी से तन्नाज दावोदी के फोलोअर्स बढ़े हैं।

गुमनामी से निकलकर बनी स्टार
रिपोर्ट्स की माने तो एनिमल फिल्म का ये गाना रिलीज होने से पहले तन्नाज के मुश्किल से 10 हजार फोलोअर्स थे 2 हफ्तों के भीतर उनके इंस्टाग्राम फोलोअर्स की संख्या 2.6 लाख तक पहुंच गई है। इस एक गाने की बदौलत आज तन्नाज दावोदी जो अब तक खूब मेहनत करने के बावजूद गुमनामी में गुम थीं वो रातों रात किसी स्टार से कम नहीं रहीं। अब उन्हें जमाल कुडू गर्ल के नाम से जाना जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
