Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Who Was Ananya Raj: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'घोस्ट' फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने महज 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी करीब एक महीने बाद सार्वजनिक की गई है। बताया जा रहा है कि अनन्या की मौत एक महीने पहले ही हो चुकी थी, लेकिन परिवार ने तब इसकी जानकारी साझा नहीं की थी। अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की ओर से एक पोस्ट किया गया, जिसके जरिए फैंस को अभिनेत्री के निधन की जानकारी मिली।

एक महीने बाद सामने आई अनन्या की मौत की खबर
अनन्या राज के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि अनन्या ने 15 जुलाई की सुबह नींद में ही शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक, वह एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं और इससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ संघर्ष किया।
शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं अनन्या राज
परिवार की ओर से पोस्ट में लिखा गया, "ये अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वो शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं। उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।"
परिवार ने आगे लिखा, "वो बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। इस मुश्किल समय में हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं।" अनन्या के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कौन थीं अनन्या राज?
22 अक्टूबर 1998 को जन्मी अनन्या राज का बचपन मुंबई में बीता। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म '7 ऑवर्स टू गो' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अगले साल यानी 2017 में वह 'द फाइनल एग्जिट' में दिखाई दीं। साल 2019 में अनन्या राज ने विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'घोस्ट' में भी काम किया। फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों का हिस्सा भी रही थीं।
रीजनल फिल्म और म्यूजिक वीडियोज में भी किया काम
अनन्या ने सिर्फ हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने रीजनल सिनेमा में भी काम किया था। तेलुगु फिल्म 'मद्रासी गैंग' में उन्होंने सरिता का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार मुंबई की झुग्गियों में रहने वाली एक महिला का था, जो एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड होती है। अजय एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक पटेल ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जबकि अध्ययन सुमन गैंगस्टर के किरदार में नजर आए थे। अनन्या राज कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने टी-सीरीज, जी म्यूजिक और टाइम्स म्यूजिक जैसे म्यूजिक लेबल्स के साथ भी काम किया था। महज 27 वर्ष की उम्र में अनन्या का इस तरह दुनिया से चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक गहरा सदमा है।



Click it and Unblock the Notifications
